ब्रेकिंग
Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्... Madhya Pradesh Tribal Protest: एमपी में आदिवासी मकान टूटने के मामले पर गरमाई सियासत, मुख्यमंत्री मोह... Raipur News: नीदरलैंड से 7200 किलोमीटर का सफर तय कर रायपुर पहुंची बेटी, मां की तलाश में जुटी मार्मिक... Vaibhav Suryavanshi Warning to Paparazzi: “रील के चक्कर में ठुक जाओगे”, युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी... Yes Bank AT-1 Bond Case: यस बैंक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 8,415 करोड़ के बॉन्ड राइट-ऑफ मामले म... Delhi High Court on CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के तिरंगा मार्च पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कनॉट ... IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में बारिश... Delhi CJP Protest Traffic Advisory: कनॉट प्लेस में CJP के ‘तिरंगा मार्च’ को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जा... Election Commission SSR Update: चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में विशेष संक्षिप्त संशोधन (SSR) की घोषणा क... Space Mirror Technology: अंतरिक्ष से रात में धरती पर चमकेगी सूरज की रोशनी, अमेरिकी कंपनी ने भारत की ...
मनोरंजन

नागिन 3 एक्ट्रेस संगीता चौहान और मनीष रायसिंघन करने वाले हैं शादी, एक दिन में किया फ़ैसला

नई दिल्ली। तमाम बुरी ख़बरों के बीच टीवी की दुनिया से एक अच्छी ख़बर आ रही है। नागिन 3 एक्ट्रेस संगीता चौहान ससुराल सिमर का के एक्टर मनीष रायसिंघन से शादी करने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी मुंबई के अंधेरी इलाक़े में स्थित एक गुरुद्वारे में होगी।

स्पॉटब्वॉय को दिये एक इंटरव्यू में मनीष ने बताया कि यह जल्दी से लिया गया फ़ैसला है। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है, मगर यह फ़ैसला सिर्फ़ एक दिन में ले लिया गया है। लॉकडाउन के दौरान, मैं अपने गाने को लेकर बिज़ी था और एक दिन नाश्ते की मेज पर मैंने अपने पिता से कहा कि मैं एक दिन की छुट्टी ले रहा हूं। उन्होंने मज़ेदार अंदाज़ में कहा, ऑफ ले रहा है तो शादी ही कर ले।

यह बेशक मज़ाक था, लेकिन मेरे ज़हन में अटक गया। मैंने संगीता को कॉल किया और कहा चलो शादी कर लेते हैं। अपने माता-पिता से कहो कि मेरे पैरेंट्स से बात कर लें। उसे भी झटका लगा। वीडियो कॉल के ज़रिए हम सबने मिलकर शादी की तारीख़ और बाकी चीज़ें तय कर लीं।

शादी में दोनों के माता-पिता शामिल नहीं हो पाएंगे। सिर्फ़ 5 लोग वहां मौजूद रहेंगे। मनीष ने बताया कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं रहती तो कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। इसलिए हमने तय किया कि उनकी प्रेज़ेंस के बिना ही शादी कर लेंगे। घर आकर उनका आशीर्वाद ले लेंगे।

बता दें कि मनीष और संगीता दो सालों से डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाक़ात एक श्रृंगार- स्वाभिमान के सेट पर हुई थी। वहीं से दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। बता दें कि लॉकडाउन की वजह से मनोरंजन जगत से कई ऐसी ख़बरें आयीं, जो निराशाजनक रहीं। ऐसे में मनीष और संगीता की शादी की ख़बर वाकई दिलचस्प और ख़ुश करने वाली है। संगीता ने पिया अलबेला में भी काम किया था।

Related Articles

Back to top button