ब्रेकिंग
Punjab News: CM भगवंत मान की रैली में काले कपड़े दिखाने वाले युवक का पुलिस पर गंभीर आरोप, सुखबीर बाद... जंतर-मंतर पर मारपीट मामले में गरमाई राजनीति, CJP ने उठाई हत्या के प्रयास के तहत कार्रवाई की मांग Happy Teachers Day Gifting Guide: डायरी-पेन से लेकर डेस्क प्लांट्स तक, टीचर्स डे के लिए बेस्ट बजट-फ्... जन्माष्टमी पर ऐसे बनाएं कान्हा का प्रिय पंचामृत, जानें सही विधि और भोग नियम ITR में टाइपिंग मिस्टेक पर नहीं लगेगा टैक्स, ITAT मुंबई का 9.6 लाख के नोटिस पर ऐतिहासिक फैसला Tech News Updates: व्हाट्सऐप पर आया बिल पेमेंट फीचर, NPCI के रिकॉर्ड UPI आंकड़ों के बीच मेटा ने लॉन्... एक ब्लॉगर के खुलासे से हिला चीन का विज्ञान जगत: NSFC ने शुरू की फर्जी रिसर्च की देशव्यापी जांच Box Office Report 2026: यश की 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कम... हेनरी क्रोकोम्ब का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा: लगातार दो मैचों में ली दो हैट्रिक दिल्ली में 2.30 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली बिल होगा जीरो; CM ने किया बड़ा ऐलान
देश

महाराष्ट्र के अकोला में 2 गुटों में हिंसक झड़प कई गाड़ियों को फूंका धारा 144 लागू

महाराष्ट्र के अकोला जिले में बीते शनिवार रात दो गुटों में मारपीट हो गई। इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों गुटों के लोग सड़क पर उतर आए। वहीं, एक-दूसरे पर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हिंसक भीड़ ने कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। सीसीटीवी कैमरे की जांच कर पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया। हिंसक झड़प में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं, एक शख्स की मौत हो गई।

कई गाड़ियां जलाई गई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को खदेड़ा और स्थिति नियंत्रण की। अकोला जिले के एसपी संदीप घुगे ने बताया कि दो गुटों में लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। विवाद इतना बढ़ गया कि लोग सड़क पर उतर आए और पत्थरबाजी करने लगे। जिससे कई वाहन तक क्षतिग्रस्त हो गए। हिसंक भीड़ ने कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

अकोला शहर में धारा 144 लागू

दमकलकर्मी की मदद से वाहनों में लगी आग को बुझाया गया। एसपी संदीप घुगे ने बताया कि स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है। शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायर भी करना पड़ा। झड़प में आठ लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।

Related Articles

Back to top button