ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
मध्यप्रदेश

व्यापारी की मौत पर बीमा कंपनी दे दो करोड़ 12 लाख रुपये का मुआवजा

इंदौर। नौ वर्ष पहले इंदौर से मानपुर जा रहे कमोडिटी व्यापारी तरुण जैन की कार सड़क पर खड़े आयशर ट्रक से टकरा गई थी। दुर्घटना में जैन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। उनके माता-पिता, पत्नी और बच्चों ने ट्रक का बीमा करने वाली कंपनी के खिलाफ जिला न्यायालय में मुआवजा प्रकरण प्रस्तुत किया।

नौ वर्ष बाद प्रकरण का निराकरण करते हुए जिला न्यायालय ने बीमा कंपनी को आदेश दिया कि वह मृतक के स्वजन को मुआवजे के रूप में दो करोड़ 12 लाख रुपये का भुगतान करे। इस रकम पर जून 2014 से छह प्रतिशत की दर से ब्याज भी देना होगा। संभवत: यह प्रदेश का पहला मामला है जिसमें जिला न्यायालय ने सड़क हादसे में किसी की मृत्यु होने पर उसके स्वजन को इतनी बड़ी रकम मुआवजे के रूप में देने के आदेश दिए हैं।

खतरनाक तरीके से सड़क पर खड़ा था ट्रक

दुर्घटना 29 मई 2014 को हुई थी। इंदौर के मनोरमागंज निवासी तरुण जैन व्यावसायिक कार्य से कार से मानपुर जा रहे थे। मानपुर स्थित यश ढाबे के पास बगैर किसी सांकेतिक चिह्न के सड़क पर खतरनाक तरीके से खड़े ट्रक से जैन की कार टकरा गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जैन की पत्नी, दो अवयस्क पुत्रों और माता-पिता ने ट्रक चालक, मालिक और न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ एडवोकेट किशोर गुप्ता, तेजू कुमार खींची और राखी अग्रवाल के माध्यम से जिला न्यायालय क्षतिपूर्ति का प्रकरण प्रस्तुत किया।

अधिवक्ताओं ने दिए थे ये तर्क

अधिवक्ताओं ने कोर्ट को बताया कि मृतक कमोडिटी व्यवसायी थे और उनकी वार्षिक आय 13 लाख रुपये से ज्यादा थी। वे 38 वर्षीय युवा थे और भविष्य में उनकी उन्नति के कई अवसर थे। अधिवक्ताओं के तर्कों से सहमत होते हुए न्यायाधीश राकेश कुमार ठाकुर ने बीमा कंपनी को आदेश दिया कि वह मृतक के स्वजन को दो करोड़ 12 लाख 6300 रुपये का भुगतान करे। इस रकम पर प्रकरण प्रस्तुति दिनांक से छह प्रतिशत की दर से ब्याज भी देना होगा।

Related Articles

Back to top button