ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
खेल

IPL 2020: महेंद्र सिंह धौनी से हुई बड़ी चूक, चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान के खिलाफ मिली हार

नई दिल्ली। मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। संजू सैमसन की तूफानी अर्धशकीय पारी के बाद जोफ्रा आर्चर के आखिरी ओवर में जमाए 30 रन ने 216 रन का स्कोर खड़ा किया। लगातार दूसरे मुकाबले में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉप ऑर्डर की जगह नीचले क्रम में बल्लेबाजी की, यही हार की वजह और सबसे बड़ी चूक साबित हुई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के लिए सैमसन की 32 गेंद पर खेली आतिशी 74 रन की पारी के दम पर बड़े स्कोर की नींव रखी। कप्तान स्मिथ के बनाए 69 रन और आखिर के ओवर में जोफ्रा आर्चर के 8 गेंद पर 27 रन ने राजस्थान के स्कोर को 216 रन तक पहुंचाया। चेन्नई की तरफ से लुंगी एंगिदी ने 56 जबकि पीयूष चावला ने 55 रन खर्च किए।

धौनी की सबसे बड़ी चूक

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 7 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने मुंबई के खिलाफ भी निचले क्रम में बल्लेबाजी की थी। धौनी ने आखिरी ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद पर नाबाद 29 रन की पारी खेली लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

धौनी ने लगाए तीन लगातार छक्के

अगर चेन्नई के कप्तान उपरी क्रम में बल्लेबाजी करने आते तो मैच का नतीजा अलग हो सकता था। टॉम कुर्रन की गेंद पर आखिरी ओवर में धौनी ने लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के लगाए। अगर धौनी ने चौथे नंबर पर आने का फैसला लिया होता तो उनको मैच बनाने का पूरा वक्त मिल जाता।

Related Articles

Back to top button