ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
देश

बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, अब JDU के टिकट पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

पटना। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय (DGP Gupteshwar Pandey) से जुड़ी यह बड़ी खबर है। उन्‍होंने मंगलवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (Voluntary Retirement) ले ली। वे 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service) के अधिकारी थे। गृह विभाग ने उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मंजूरी प्रदान कर दी है। अब वे जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रत्‍याशी के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) लड़ेंगे। पुलिस सेवा के बाद यह राजनेता के रूप में उनकी अगली पारी होगी। इस बीच राज्‍य सरकार ने फायर सर्विस व होमगार्ड के डीजी संजीव सिंघल को डीजीपी का अतिरिक्‍त प्रभार दिया है।

रहे सीएम नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी

गुप्तेश्वर पांडेय डीजीपी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर चुनाव लड़ने वाले बिहार के पहले अधिकारी होंगे। डीजीपी रहते हुए उन्‍हें मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का करीबी अधिकारी माना जाता था। अब उन्‍होंने नीतीश कुमार की पार्टी से ही चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

सुशांत मामले को ले राष्‍ट्रीय चर्चा में भी आए

गुप्तेश्वर पांडेय 31 जनवरी 2019 को बिहार के डीजीपी बने थे। बतौर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 तक था। हाल के दिनों में अपने कई उल्लेखनीय कार्यों को लेकर वे चर्चा में बने रहे। मुख्य रूप से बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की माैत के मामले (Sushant Singh Rajput Death Case) में वे राष्‍ट्रीय स्‍तर पर चर्चा में आए। सुशांत मामले में मुख्‍य आरोपित रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) द्वारा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ सवाल उठाने पर गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने रिया की औकात को लेकर सवाल कर विवाद भी खड़ा कर दिया था। बाद में उन्‍हें इसके लिए सफाई भी देनी पड़ी थी।

कड़क प्रशासक की रही छवि

गुप्तेश्वर पांडेय विशेष शाखा में आइजी रहे। वे मुजफ्फरपुर और दरभंगा जोन के आइजी तथा एडीजी मुख्यालय, एडीजी बेतार और एडीजी बीएमपी भी रहे। गुप्तेश्वर पांडेय को आम जनमानस के अलावा सरकार की नजर में अपराध नियंत्रक और कड़क प्रशासक की छवि रही।

सिंघल को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार

बिहार के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार होमगार्ड के डीजी संजीव कुमार सिंघल को दिया गया है। गृह विभाग ने मंगलवार देर रात इसकी अधिसूचना जारी कर दी। 1988 बैच के सीनियर आइपीएस अधिकारी संजीव कुमार सिंघल  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा समेत कई जिलों के एसपी, एसएसपी, डीआइजी, आइजी, एडीजी और डीजी के पद पर कार्य कार्यरत रहे हैं। सिंघल का नाम बिहार के तेजतर्रार अफसरों में शुमार है। चर्चा है कि सरकार डीजीपी पद पर जल्‍दी ही सिंघल की पूर्णकालिक तैनाती कर देगी।

Related Articles

Back to top button