ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
मध्यप्रदेश

सीहोर में पार्षद के उपचुनाव के लिए तीन केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी

सीहोर। जिला मुख्यालय पर वार्ड क्रमांक 30 में बुधवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके लिए बनाए गए तीन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लग रही है। इस वार्ड में मुख्यरूप से भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के साथ एक निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। सुबह करीब दस बजे कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सिपाहीपुरा स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ज्ञात हो कि कि वार्ड क्रमांक 30 में कांग्रेस समर्थित पार्षद इरफान वेल्डर चुनाव जीते थे। लेकिन उनकी असमय मौत होने के बाद वार्ड शून्य हो गया था। अब यहां उपचुनाव हो रहा है। बुधवार को वोट डाले जा रहे हैं। मुख्य रूप से भाजपा समर्थित उम्मीदवार मज्जू खान एवं कांग्रेस से आजम लाला और निर्दलीय रूप से निर्दलीय रूप से पूर्व पार्षद इरशाद खान की पत्नी इशरत जहां चुनावी मैदान में है। हालांकि इस वार्ड के उप चुनाव में 7 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, इसमें से 4 लोगों ने नामांकन वापस ले लिया था।

26 सौ से अधिक मतदाता

वार्ड 30 की स्थिति की बात की जाए तो यहां पोलिंग क्रमांक 91 में भोपाली फाटक मोतीपुरा कस्बा शामिल हैं, शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल मोतीपुरा में 1064 मतदाता मतदान करेंगे। जिनमें 513 पुरूष और 551 महिलाएं शामिल हैँ, इसी तरह पोलिंग क्रमांक 92 में कलालपुरा पुरानी निजामत, कलालपुरा, पुरानी निजामत से पूर्व की ओर स्कूल उलाउददीन चौराहा, तीन मीनारा मस्जिद, मुल्ला मस्जिद का क्षेत्र शामिल हैं। इसमें 732 मतदाता हैं, जिसमें 356 पुरूष और 376 महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह से पोलिंग क्रमांक 93 में पीली मस्जिद, तीन मिनारा मस्जिद क्षेत्र शामिल हैं, यहां 848 मतदाता हैं, जिनमें 411 पुरूष और 437 महिलाएं शामिल हैं। कुल मतदाता 2644 हैं, जिसमें 1280 पुरूष और 1364 महिलाएं हैं। यहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों से अधिक है।

Related Articles

Back to top button