ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
मनोरंजन

Javed Akhtar आरएसएस की तुलना तालिबान से कर बुरे फंसे, घर के बाहर हो रहा हैं जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

नई दिल्लीl गायक और लेखक जावेद अख्तर एक बार फिर विवादों में हैl दरअसल उन्होंने एक विवादित बयान दिया हैl उन्होंने एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए तालिबान की तुलना आरएसएस वीएचपी और बजरंग दल के साथ की हैl

जावेद अख्तर का यह वक्तव्य बीजेपी के यूथ विंग को पसंद नहीं आया और कई युवा नेता जावेद अख्तर के जुहू स्थित घर पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गएl उनका कहना है, ‘आरएसएस सभी लोगों की बुरे दौर में सहायता करता हैl जावेद अख्तर कैसे तालिबान की तुलना आरएसएस से कर सकते हैंl उन्हें माफी मांगनी ही होगीl यह बहुत ही शर्मनाक है कि इतना पढ़ा लिखा आदमी इस प्रकार का वक्तव्य दे सकता हैl’ इस प्रकार के बयान जावेद अख्तर के घर के बाहर प्रदर्शनकारी दे रहे हैं

जावेद अख्तर ने भारत को सेकुलर देश बताया हैl उन्होंने यह भी कहा है, ‘भारत एक सेकुलर देश है लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो आरएसएस और वीएचपी को सपोर्ट करते हैंl जिनकी आईडियोलॉजी 1930 के नाजी के समान हैl’ जावेद अख्तर का इन दिनों कंगना रनोट के साथ विवाद भी चल रहा हैl उन्होंने कंगना रनोट पर मानहानि का केस भी किया हैl मुंबई उच्च न्यायालय ने कंगना रनोट के केस को रद्द करने की याचिका की सुनवाई पूरी कर ली है और फैसला सुरक्षित रख लिया हैl जावेद अख्तर विवादित बयान देते रहते हैंl उनके बयानों का सोशल मीडिया से लेकर पर भी विरोध किया जाता हैl जावेद अख्तर फिल्म लेखक हैंl उन्होंने कई फिल्मों के गीत भी लिखे हैंl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपने विचार सोशल मीडिया पर व्यक्त करते हैंl

जावेद अख्तर के बेटे का नाम फरहान अख्तर है और बेटी का नाम जोया अख्तर हैl दोनों ने कई फिल्में भी बनाई हैl फरहान अख्तर हाल ही में फिल्म तूफ़ान में नजर आए थेl

Related Articles

Back to top button