ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
मनोरंजन

Kangana Ranaut ने ‘थलैवी’ की रिलीज के पहले तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें हुई वायरल

नई दिल्लीl कंगना रनोट की फिल्म थलैवी जल्द रिलीज होने वाली हैl फिल्म की रिलीज के पहले कंगना रनोट ने जे जयललिता मेमोरियल को भेंट देकर तमिलनाडु की दिवंगत भूतपूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैंl कंगना रनोट ने इस मौके पर दक्षिण भारतीय सिल्क साड़ी पहन रखी थीl कंगना रनोट शनिवार से दक्षिण भारत में इस फिल्म का प्रचार प्रारंभ कर रही हैl यह फिल्म 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैl यह फिल्म दक्षिण की लोकप्रिय अभिनेत्री और मुख्यमंत्री रही जे जयललिता के जीवन पर आधारित हैl

इस फिल्म में कंगना रनोट ने जे जयललिता की भूमिका निभाई हैl इस फिल्म का निर्देशन विजय ने किया हैl वहीं इस फिल्म का निर्माण कई प्रोड्यूसर्स ने मिलकर किया हैl फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगीl इनमें हिंदी, तमिल और तेलुगू शामिल हैl यह फिल्म 10 सितंबर 2021 को रिलीज होने वाली हैl कंगना रनोट की यह अब तक की सबसे बड़ी फिल्म हैl

इसके पहले हाल ही में यह खबर आई थी कि कंगना रनोट की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगीl इसके बाद कंगना रनोट ने एक वीडियो जारी कर मल्टीप्लेक्स के मालिकों से सिनेमाघर में फिल्म को रिलीज करने की अपील की थीl इस फिल्म की रिलीज के दौरान कंगना को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैl हाल ही में कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम पर भी फिल्म का प्रचार नहीं कर पाने के कारण इंस्टाग्राम को लताड़ लगाई थी।

कंगना रनोट फिल्म अभिनेत्री हैंl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है। वह जल्द धाकड़ और तेजस जैसी फिल्मों में भी नजर आनेवाली हैl इन फिल्मों में वह शानदार एक्शन करती नजर आएंगीl

Related Articles

Back to top button