ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

नहीं हो पाई कर्नाटक सीएम के नाम की घोषणा 3 दिन से बैठकें जारी

 कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक का दौर जारी है। चुनाव परिणाम आने के 5 दिन बाद भी यहां सियासी तस्‍वीर साफ नहीं हो सकी है। ऐसा माना जा रहा था कि बुधवार को विधायक दल की बैठक में सीएम का नाम तय हो जाएगा लेकिन नहीं हो सका। मुख्यमंत्री के चयन में हो रहे विलंब को देखते हुए पार्टी ने घोषणा की है कि अगले 48 से 72 घंटे के बीच कर्नाटक के नए मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ हो जाएगी। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के सियासी दांवों ने नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की मशक्कत बढ़ा दी है। पूर्व सीएम सिद्दरमैया को नई सरकार की कमान सौंपने का मन बना लेने के बावजूद पार्टी हाईकमान बुधवार को भी मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं कर पाया।

कोई भी नेता नेतृत्व के मुद्दे को लेकर बयानबाजी न करे

कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिह सुरजेवाला ने बुधवार को साफ कहा कि पार्टी का कोई भी नेता नेतृत्व के मुद्दे को लेकर बयानबाजी न करे और ऐसा करना अनुशासनहीनता मानी जाएगी। मुख्यमंत्री के चयन में हो रहे विलंब के बीच शिवकुमार और सिद्दरमैया के बीच अंदरूनी टकराव की चर्चाओं को आधारहीन बनाते हुए सुरजेवाला ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास राजाजी मार्ग के बाहर पत्रकारों से कहा कि अगले दो से तीन दिन में कर्नाटक का नया मंत्रिमंडल सबके सामने होगा।

मल्लिकार्जुन खरगे को मुख्यमंत्री चुनने के लिए अधिकृत

सुरजेवाला ने कर्नाटक कांग्रेस के दोनों दिग्गजों के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर न्यूज चैनलों पर किए जा रहे दावों को आधारहीन करार देते हुए कहा कि फर्जी खबरों पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक दल की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मुख्यमंत्री चुनने के लिए अधिकृत किया गया है और वे विधायक दल का नेता नियुक्त करने को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

यूं चला बैठकों का दौर

बुधवार सुबह सिद्दरमैया दस जनपथ पहुंचे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की – इसके कुछ समय बाद ही शिवकुमार भी राहुल गांधी से मिलने पहुंचे और दोनों में करीब घंटे भर बातचीत हुई। – फिर खरगे ने अपने राजाजी मार्ग स्थित आवास पर राहुल गांधी, रणदीप सुरेजवाला, केसी वेणुगोपाल संग शिवकुमार के साथ करीब दो घंटे बैठक की लेकिन सीएम पर सहमति नहीं बनी।

Related Articles

Back to top button