ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

खूंटी में बोले PM मोदी- BJP सरकार ने तोड़ी नक्सलवाद की कमर, डर का माहौल हुआ कम

खूंटीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के सबसे महत्वपूर्ण दूसरे दौर के मतदान से पहले मंगलवार को खूंटी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नक्सलवाद की कमर तोड़ी जिसके चलते राज्य में डर का माहौल कम हुआ है। मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड ये भली भांति जानता है कि कांग्रेस और JMM की राजनीति छल और स्वार्थ की राजनीति है जबकि भाजपा कर्म और सेवा भाव से काम करती है।
मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही देश ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती मनाई है, आज जब मैं उनकी धरती पर आया हूं, तो उनको एक बार फिर से नमन करता हूं। 3 दिसंबर को ही परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का वीरगति को प्राप्त हुए थे, मैं उस महान सपूत को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों में भाजपा सरकार के प्रति और कमल के फूल के प्रति एक विश्वास की भावना है। ये भाव है कि झारखंड का विकास अगर कोई दल कर सकता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान से 3 बातें स्पष्ट हुई हैं। पहली- लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में झारखंड के लोगों की आस्था अभूतपूर्व है। दूसरी- भाजपा सरकार ने जिस प्रकार नक्सलवाद की कमर तोड़ी है, उससे यहां डर का माहौल कम हुआ है और विकास का माहौल बना है। तीसरी बात ये भी स्पष्ट हुई है कि झारखंड के लोगों में भाजपा सरकार के प्रति एक विश्वास की भावना है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज झारखंड के हर व्यक्ति को केंद्र और राज्य सरकार की किसी ना किसी योजना का सीधा लाभ पहुंच रहा है। बिना किसी जाति के भेदभाव के, बिना किसी पंथ के भेदभाव, हर झारखंडवासी के विकास के लिए समान भावना से हम काम कर रहे हैं। आज उन क्षेत्रों में भी बिजली का तार पहुंचा है, जिन गांव में पहुंचना तक मुश्किल था। आज वो क्षेत्र भी सड़क से जुड़ रहे हैं, जहां कभी विरोधी दल के नेता झांकते भी नहीं थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button