कोलार सिक्स लेन के खोदाई शुरू परेशानी से बचने वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें
भोपाल। कोलार सिक्स – लेन सड़क निमार्ण हेतु डी – मार्ट चौराहा से बीमाकुंज – सर्वधर्म पुलिया-चूनाभटटी चौराहा से कोलार गेस्ट हाउस तिराहा तक सड़क के एक किनारे पर जगह – जगह खोदाई का काम शुरू हो गया है। इस वजह से कोलार गेस्ट हाउस तिराहे से डी-मार्ट चौराहा तक कोलार रोड के एक ही मार्ग पर दोनो ओर का यातायात संचालित होने के कारण भारी एवं बड़े वाहन चालक परेशानी से बचने के लिए परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। इसके तहत दूसरे वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर सकते है।
– न्यू मार्केट, मातामंदिर, मैनिट चौराहा की ओर से आने वाले मध्यम एवं हल्के (कार/जीप) वाहन जो कोलार रोड अथवा चूनाभट्टी जाना चाहते है वे नेहरू नगर से खुशीलाल आयुर्वेद चिकित्सालय वाले मार्ग का प्रयोग करें।
– इसी प्रकार चार इमली, पांच नम्बर, राजीव गांधी चौराहा की ओर से आने वाले मध्यम एवं हल्के (कार/जीप) वाहन जो कोलार रोड अथवा चूनाभट्टी जाना चाहते है वे प्रशासन अकादमी, मनीषा मार्केट, बाबानगर से जेके अस्पताल जाने वाले मार्ग का प्रयोग करें।
– कजलीखेड़ा व बैरागढ़ चीचली की ओर से आने वाले वाहन डी-मार्ट चौराहा से डायवर्ट होकर सनखेड़ी, दानिश चौराहा, बाबा नगर, मनीषा मार्केट वाले मार्ग का प्रयोग करें।






