ब्रेकिंग
मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में द्वितीय एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज धनबाद-जामताड़ा को जोड़ने वाले बेजरा पुल का पिलर धंसा, दोनों जिलों का सीधा संपर्क टूटा धनबाद की पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग के दौरान बड़ा ब्लास्ट: 3 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर; SNMMC... IIT ISM धनबाद के शोधकर्ताओं की बड़ी उपलब्धि: विकसित किया आधुनिक 2D ऑप्टिकल टिल्ट सेंसर रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी प्रवेश के नए नियम लागू: 4 वर्षीय UG डिग्री वालों को सीधा प्रवेश जनकपुर में रिहायशी इलाके में पहुंचा जंगली भालू: कृषि कार्यालय और एकलव्य स्कूल के पास मूवमेंट, वन विभ... एमसीबी के चिरमिरी में मानवता शर्मसार: युवती से दरिंदगी, दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस माल लदान में SECR ने रचा नया इतिहास, लक्ष्य से 4 दिन पहले 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार रायपुर में खुले नाले और गड्ढों से हादसे: 5 वर्षीय काव्यांश की मौत पर नेता प्रतिपक्ष ने निगम आयुक्त स... गौरेला में 5 साल की मासूम को कोबरा सांप ने डंसा: परिजनों की सतर्कता से बची जान, जिला अस्पताल में भर्...
खेल

ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार जीत से ‘टेस्ट चैंपियनशिप’ टेबल में बड़ा बदलाव, जानिए- भारत की स्थिति

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ (Australia vs Pakistan) दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की। कंगरू टीम को इस सीरीज के बाद कुल 120 अंक मिले और उसे टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में जोरदार फायदा हुआ। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया टेबल में इंग्लैंड के बाद छठे स्थान पर थी और पाकिस्तान को हराते ही सीधा दूसरे स्थान पर जगह बना ली है।

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (ICC Test Championship) के तरह खेले जा रहे मुकाबलों में पिछड़ने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अब जोर पकड़ ली है। एशेज सीरीज में इंग्लैंड से सिर्फ दो मैच जीतने के बाद टीम के पास सिर्फ 56 अंक थे लेकिन पाकिस्तान को हराते ही उसने सीधा 120 अंक हासिल कर 176 अंक के साथ दूसरे स्थान पर छलांग लगा दी है। भारत अब भी टॉप पर बना हुआ है

टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल

इस वक्त भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बराबर बराबर टेस्ट मैच खेले हैं लेकिन दोनों के बीच अंकों का फासला बहुत बड़ा है। टीम इंडिया ने 7 मैच खेले हैं और सभी मुकाबले जीतकर कुल 360 अंक हासिल किए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के नाम 7 मैचों में सिर्फ 4 जीत है। उसके पास अभी 176 अंक हैं और वो दूसरे नंबर पर है।

न्यूजीलैंड 60 अंक लेकर तीसरे और श्रीलंका की टीम इतने ही अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। 56 अंक हासिल करने वाली इंग्लैंड इस समय पांचवें नंबर पर है। भारत ने अब तक खेल गए अपने तीनों टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को हराया है।

चार टीमों का नहीं खुला खाता

टेस्ट चैंपियनशिप में 9 टीमों भाग ले रही है जिसमें चार टीमों ने अब तक जीत का खाता नहीं खेला है। वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका की टीम को अब तक जीत नसीब नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button