ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
महाराष्ट्र

रिवर फ्रंट विकास के लिए पेड़ों की कटाई का हो रहा विरोध

महत्वाकांक्षी पुणे रिवर फ्रंट डेवलपमेंट (RFD) परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुणे शहर में मुथा नदी के किनारे ‘चलो चिपको’ आंदोलन किया।

इस परियोजना में मुला नदी के 22.2 कि.मी., मुथा नदी के 10.4 कि.मी. और मुला-मुथा नदी के 11.8 कि.मी. वाले नदी तट के 44 किलोमीटर के हिस्से के विकास की परिकल्पना की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2022 में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।

मानव श्रृंखला बनाकर पेड़ों को लगाया गले

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में तख्तियां लीं, नारेबाजी की और मानव श्रृंखला बनाते हुए नदी किनारे के पेड़ों को गले लगा लिया।
कार्यकर्ताओं ने पुणे नगर निगम (PMC) पर अपनी नदी कायाकल्प परियोजना के नाम पर बंड गार्डन के पास नदी के किनारे प्राकृतिक हरियाली को नष्ट करने का आरोप लगाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि रिवरफ्रंट के 1 किलोमीटर के दायरे में कुछ दुर्लभ और पुराने पेड़ों सहित कुछ हजार पेड़ों को काटा जा रहा है।
हालांकि, PMC ने दावों का खंडन किया और कहा कि प्रभावित होने वाले पेड़ों में कोई पुराना और दुर्लभ पेड़ नहीं है।

कुछ पेड़ों को काटना है जरूरी

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नदी के कायाकल्प के काम के दौरान, कुछ पेड़ों को काटना आवश्यक है और उनके स्थान पर 65,000 से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे।

एक्टिविस्ट सारंग यादवाडकर ने दावा किया कि परियोजना के कारण मुला और मुथा नदियों का बाढ़ स्तर पांच फीट बढ़ जाएगा क्योंकि जलमार्ग की चौड़ाई कम की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया और कहा कि पर्यावरण मंजूरी इस शर्त पर दी गई थी कि एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा, लेकिन बिना अनुमति के PMC ने नदी तल के अंदर पेड़ों को काटना शुरू कर दिया है।

हरित पट्टी बनाने के लिए लगाएंगे नए पेड़

PMC के पर्यावरण अधिकारी मंगेश दिघे ने कहा कि परियोजना का उद्देश्य नदी के दोनों किनारों को बाढ़ से बचाना है और शहर के बीचोबीच हरित पट्टी बनाने के लिए पेड़ लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा, मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाना है क्योंकि सीवेज के पानी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में डायवर्ट किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लगभग 10,000 पेड़ प्रभावित हुए हैं लेकिन 3,000 से अधिक पेड़ों को संरक्षित किया जाएगा। 4,000 से अधिक पेड़ों का प्रत्यारोपण किया जाएगा और केवल 3,000 पेड़ों को हटाना होगा। हम जो पेड़ लगाने जा रहे हैं, वे नदी के पारिस्थितिकी तंत्र के पूरक हैं।

Related Articles

Back to top button