ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
देश

दिल्ली उप राज्यपाल पद को लेकर सरकार ने जारी किया अध्यादेश बढ़ेगा अधिकार का दायरा

दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था के संदर्भ में केंद्र सरकार शुक्रवार को एक अध्यादेश लेकर आई है। इस अध्यादेश में दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर, पोस्टिग और विजिलेंस से जुड़े फैसले लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण के गठन का प्रविधान किया गया है। प्राधिकरण में दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली सरकार के गृह सचिव होंगे। प्राधिकरण ग्रुप ए अधिकारियों के मामले में निर्णय करेगा। अध्यादेश से अधिकारियों से जुड़े फैसले लेने का अधिकार एलजी के पास ही रहेगा। आम आदमी पार्टी ने अध्यादेश पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जताई है।

पिछले ही सप्‍ताह प्रदान किए थे अधिकार

पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में दिल्ली सरकार को अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिग सहित सेवा मामलों में कार्यकारी अधिकार प्रदान किए थे। अध्यादेश के अनुसार अधिकारियों के ट्रांसफर, पोस्टिग आदि पर मुख्यमंत्री अकेले फैसला नहीं कर सकेंगे। दिल्ली में प्रशासनिक कामकाज को लेकर चल रहे प्रकरण में यह सबसे ताजा घटनाक्रम है।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच एक बार फिर से ठन गई है। मामला वही है ट्रांसफर पोस्टिंग का। सीएम केजरीवाल द्वाका किए गए ट्वीट के मुताबिक एलजी वीके सक्सेना ट्रांसफर-पोस्टिंग की फाइल साइन कर के आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री को खुद उप राज्यपाल के घर पहुंच गए और घेराव करने लगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के मंत्री सहजता से उपराज्यपाल से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मान लें।

Related Articles

Back to top button