ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
मध्यप्रदेश

चांदी में पूछताछ से भाव में सुधार सोने में मंदी जारी

 इंदौर। भारतीय सराफा बाजारों में चांदी में घटे दामों पर छुटपुट रूप से पूछताछ आने से लगातार चार दिन से घट रहे बाजार में पांचवें दिन कुछ थमने के साथ ही सुधार देखा गया। इंदौर में चांदी 150 रुपये उछलकर 71500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बुलियन में चांदी वायदा में कोई खास तेजी नहीं देखने को मिली। कामेक्स पर चांदी 23.78 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। वहीं, सोने में पांचवें दिन भी गिरावट कायम रही। हालांकि, मंदी सीमित है।

शुक्रवार को इंदौर में सोना कैडबरी आंशिक टूटकर 61350 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। कामेक्स वायदा में सोना 17 डालर टूटकर 1968 डालर प्रति औंस रह गया। विदेशों में जैसी मंदी आई, वैसी मंदी भारतीय बाजारों पर नहीं बन पाई, क्योंकि इंदौर में वैवाहिक सीजन की वजह से सोना और चांदी के आभूषणों में पूछताछ बराबर बनी हुई है। कामेक्स सोना ऊपर में 1968 तथा नीचे में 1953 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.78 व नीचे में 23.39 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

इंदौर में सोना कैडबरी रवा नकद में 61350 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 61900 रुपये, सोना (91.60 कैरेट) 56700 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 61400 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 71500 रुपये, चांदी टंच 71600 रुपये, चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73500 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 71350 रुपये पर बंद हुई थी।

Related Articles

Back to top button