ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

एक संघ ने की आटो रिक्शा हड़ताल की घोषणा तो महासंघ ने किया बहिष्कार

 इंदौर। इंदौर में 22 मई को होने वाली ऑटो रिक्शा की हड़ताल को लेकर यूनियनों में दो फाड़ हो चुकी है। भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ ने हड़ताल का आह्वान किया है। वहीं, इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ ने इस हड़ताल का विरोध करते हुए ऑटो संचालन शुरू रखने की बात कही है। हड़ताल शुरू होने से पहले ही दो भागों में बंट चुकी है।

दरअसल, भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ ने 22 मई को हड़ताल की घोषणा करते हुए करीब 30 हजार ऑटो रिक्शा के पहिए थमने की बात कही है। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि शहर में ऑटो रिक्शा चालक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे। भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ अवैध बाइक रिक्शा बंद करने, ई रिक्शा के रूट तय करने और ई-चालान माफ कराने जैसे मुद्दों को लेकर हड़ताल कर रहा है। त्रिपाठी का कहना है कि 22 मई को सभी ऑटो रिक्शा चालक सुबह 10 बजे चिमनबाग मैदान पर एकत्रित होंगे और हड़ताल की घोषणा की जाएगी।

मुद्दाविहीन हड़ताल को लेकर विरोध

22 मई को होने वाली ऑटो रिक्शा की हड़ताल की घोषणा का इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ एवं कई संगठन विरोध कर रहे हैं। महासंघ संस्थापक राजेश बिड़कर, शहर अध्यक्ष निलेश सूर्यवंशी ने हड़ताल के बहिष्कार की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 20000 ऑटो रिक्शा चालक नियमित रूप से अपनी सेवाएं देते रहेंगे। बिड़कर का कहना है कि मुद्दाविहीन विषयों को आधार बनाकर ऑटो रिक्शा चालकों को गुमराह किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button