ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

गुजरात टाइटन्स ने जीता टॉस आरसीबी को दिया बल्लेबाजी का मौका

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का आखिरी लीग मैच खेला जा रहा है। गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ा फोकस यही है हमें मैदान पर उतर कर बढ़िया क्रिकेट खेलना है। पिच अच्छी दिख रही है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है। फ़ाफ़ ने कहा कि हम भी पहले फील्डिंग ही करना चाह रहे थे। हमारे टीम में एक बदलाव किया गया है। कर्ण शर्मा आज का मैच नहीं खेल रहे हैं।

प्लेऑफ की रेस

गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। उसका पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स से सामना होगा। वहीं बैंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष करना होगा। उसके लिए यह मैच जीतना जरुरी है। उसकी हार या जीत से दूसरी टीमों के भी प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता खुलेगा या बंद होगा। ऐसे में बैंगलोर और गुजरात के बीच खेले जाने वाला यह मैच निर्णायक साबित होगा।

प्लेइंग XI

बेंगलुरु

विराट कोहली, फ़ाफ़ डुप्लेसी (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल,अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, माइकल ब्रेसवेल, वेन पार्नेंल, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाख

इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्प – हिमांशु शर्मा,सुयश प्रभुदेशाई, फ़िन ऐलेन, सोनू यादव, आकाशदीप

गुजरात

शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या, डेविड मिलर, दसुन शनाका, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, नूर अहमद, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, यश दयाल

इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्प – अभिनव मनोहर, साई किशोर, शिवम मावी, के एस भरत

Related Articles

Back to top button