ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
खेल

प्लेऑफ की उम्मीदों के साथ हैदराबाद से भिड़ेगी मुंबई जानिए हेड-टू हेड और संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस सीजन के अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आज (रविवार) मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा। वहीं, सनराइजर्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

कब और कहां देखे सकते हैं मैच

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 3 बजे किया जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर भी उपलब्ध होगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (MI vs SRH Head To Head)

दोनों टीमों के बीच आमने-सामने के रिकॉर्ड को देखें को मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई और सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 20 आईपीएल मैच खेले हैं। इनमें से 11 मैचों में मुंबई को जीत मिली है। वहीं, 9 मैच हैदराबाद की टीम ने जीते हैं।

पिच रिपोर्ट (MI vs SRH Pitch Report)

यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच बल्लेबाजी के मुफीद मानी जाती है। मैच में स्पिनर्स को जरूर मदद मिलेगी। इस ग्राउंड पर अब तक 108 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें 50 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 170 रन है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 (Mumbai Indians Probable XIs)

रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वाड्रा, टिम डेविड, ऋतिक शोकिन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश माधवल।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11 (Sunrisers Hyderabad Probable XIs)

अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, नितीश रेड्डी।

 

Related Articles

Back to top button