ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
लाइफ स्टाइल

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 500 पदों पर निकाली भर्ती, 22 फरवरी तक कर सकते है आवेदन 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जनरलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत स्केल 2 और 3 में 500 जनरलिस्ट ऑफिसर की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन लिंक 05 फरवरी 2022 को उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को 22 फरवरी 2022 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को 12 मार्च 2022 को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का जीडी / इंटरव्यू राउंड होगा। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।

आवेदन की प्रारंभिक तारीख – 05 फरवरी 2022

आवेदन की आखिरी तारीख – 22 फरवरी 2022

परीक्षा की तारीख – 12 मार्च 2022

सैलरी- इस भर्ती अभियान के तहत जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल II और जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल III के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें से जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल II के पदों पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 69810 रुपए और जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल III के उम्मीदवारों को 78230 रुपए सैलरी दी जाएगी।

आयु सीमा- इन पदों के लिए उम्मीदवारों से 3 से 5 साल का वर्क एक्सपीरियंस मांगा गया है।

कैसे होगा चयन- उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button