ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
देश

मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का अखिलेश पर तीखा हमला, कहा- क्रेडिट चोर पार्टी बन गई है सपा

प्रयागराज: योगी सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को अपना प्रोजेक्ट बताने वाले अखिलेश यादव को मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने क्रेडिट चोर बताया है। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट हो या पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य, सभी भाजपा की सरकार ने किया है, लेकिन अखिलेश यादव इसे अपना बता कर क्रेडिट लेने की कोशिश में लगे हैं। यहां तक की काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर भी सवाल खड़ा किया है। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने सभी कार्यों को पूरा किया है।

उन्होंने कहा की काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, श्रधालूओं और पर्यटकों को सहूलियतें होंगी, लेकिन समाजवादी पार्टी इसे धार्मिक दृष्टिकोण से देख रही है। मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा की हवा निकल चुकी है, इस लिए इन्हे कुछ समझ में नहीं आ रहा है, जिसके चलते ये लोग क्रेडिट लेने के चक्कर में क्रेडिट चोर बन गए हैं।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि इतिहास में कुछ वर्ग के लोगों को जगह देना या ना देना ये एक अलग विषय है। लेकिन हमारे जो संस्कृति से जुड़े हुए हैं और जो हमारे कलाकार हैं या अन्य लोग हैं उन्होंने किस प्रकार से अंग्रेजों और मुगलों का सामना किया उस इतिहास को लुप्त कर दिया गया है और जो सामने प्रस्तुत किया गया वह ऐसा किया गया कि भारतीय बहुत कमज़ोर थे और वहीं इतिहास बनता गया। हालांकि हम अब ये बताने की कोशिश कर रहे की हम लोग कमज़ोर नहीं थे। इतिहास में गज़नी हो या ब्रिटिश सेना हो हम लोगो ने उस समय अच्छी लड़ाई लड़ी है, उनको मात दिया है यह भी इतिहास में आना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button