ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

पत्रकारों के सवाल पर भड़के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा, कहा- ‘तुम्हारा दिमाग खराब है’

लखीमपुर खीरी: जिले में हुई हिंसा के मामले के आरोपी अजय कुमार मिश्रा पर हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने के सवाल पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने आपा खो दिया। उन्होंने इस दौरान वो पत्रकारों पर भड़क गए। कहा, मुम्हारा दिमाक खराब हो गया है। जिस काम के लिए आए हो वो काम करो। फिर पत्रकार ने दूबारा सवाल पूछने की कोशिश की तो मंत्री जी मारने के लिए दौड़ पड़े। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले ने राजनीतिक रंग ने तूल पकड़ा तो भाजपा हाईकमान ने मंत्री को दिल्ली तलब किया है।

दरअसल, लखीमपुर खीरी के कस्बा ओयल में मदर केयर चाइल्ड सेंटर के ऑक्सीजन प्लांट के उदघाटन समारोह में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा हिस्सा लेने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान सवाल कुछ टीवी पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश कर रहे थे जिससे वो भड़क गए और पत्रकारों के साथ कथित रुप से अभद्रता करते हुए गाली गलौज भी की। इस दौरान वहां मौजूद एक समाचार चैनल के पत्रकार ने तिकुनिया घटना के मुख्य आरोपी और टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा समेत अन्य आरोपियों पर षड्यंत्र के तहत जानलेवा हमला करने के संबंध मे सवाल किया। उक्त पत्रकार का आरोप है कि इस पर उन्होंने गुस्से में अपशब्द कहते हुए वहां मौजूद पत्रकारों के साथ धक्का मुक्की भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button