ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
देश

पटना में बड़ा हादसा: पीपा पुल से गंगा में गिरी गाड़ी, नौ शव निकाले गए; आठ लोग अब भी लापता

पटना/दानापुर बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की अल सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक सवारी गाड़ी गंगा (Van drowned in Ganga) में डूब गई। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्‍थानीय गोताखोरों की मदद से अब तक नौ लोगों के शव गंगा से न‍िकाले जा चुके हैं। अभी सात से आठ और लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा दानापुर के समीप बने पीपा पुल (Accident on pantoon bridge in Danapur) पर हुआ। हादसे के करीब दो से ढाई घंटे देर से बचाव दल मौके पर पहुंचा। करीब तीन घंटे की मशक्‍कत के बाद गोताखोरों ने गाड़ी को ढूंढ निकाला। अब गाड़ी को क्रेन के जरिये नदी से बाहर निकाल लिया गया है। कुछ शवों के नदी में बहने की आशंका जाहिर की जा रही है

सारण जिले का रहने वाला है पीड़‍ित परिवार

बताया जाता है कि सारण (छपरा) जिले के अकिलपुर निवासी मदन सिंह के पुत्र राकेश का 21 अप्रैल को तिलक हुआ था। इनका परिवार दानापुर के चित्रकुटनगर में रहता है। पटना में गंभीर कोरोना संक्रमण को देखते हुए शादी का कार्यक्रम गांव से हो रहा था। तिलक के बाद मदन सिंह के रिश्तेदार व परिवार के लोग दानापुर आ रहे थे। सुबह वे लोग गांव से चले थे। स्‍वजनों के मुताबिक गाड़ी पर अरविंद सिंह, रमाकांत सिंह, गीता देवी, उमाकांत सिंह की पत्नी अनुरागो देवी, उनके पोता-पोती और सरोज देवी आदि सवार थे। उसी गाड़ी पर सुजीत सिंह मनोज व सिताब राय भी थे। ये दाेनों किसी तरह जान बचा निकल पाये।

सांसद और विधायक मौके पर मौजूद

क्षेत्रीय सांसद रामकृपाल यादव और दानापुर के विधायक रीतलाल यादव, पूर्व विधायक आशा सिन्हा, मुखिया सुभाष राय, अपर अनुमंडलाधिकारी हर्ष प्रियदर्शी भी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में बच्‍चे और महिलाएं सहित करीब 10 लोग सवार थे। दो लोग गाड़ी की छत पर भी बैठे थे, जिन्‍होंने कूदकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि पुल से गुजरती पिकअप वैन अचानक गंगा में गिर गई। बताया जा रहा है कि गंगा की तेज धार में गाड़ी पुल के एक साइड से बहकर दूसरी साइड चली गई थी। इसकी  वजह से उसे ढूंढने में काफी देरी हुई। क्रेन के सहारे गाड़ी को नदी से बाहर निकाल लिया गया है।

अकीलपुर से दानापुर की तरफ आ रही थी गाड़ी

गंगा में डूबने वाले वाहन पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। यह हादसा अकीलपुर से दानापुर की तरफ लौटते वक्‍त शुक्रवार की सुबह हुआ। गाड़ी को गंगा में समाते देखकर पुल से गुजर रही दूसरी गाड़‍ियों पर सवार लोग भौंचक रह गए। तत्‍काल वहां काफी भीड़ लग गई। इसी बीच कुछ लोगों ने प्रशासन को सूचना दी

तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे सभी लोग

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात अकीलपुर के रहने वाले विक्रम सिंह के भतीजे राजेश का तिलक था। गंगा में डूबने वाली गाड़ी पर सवार इसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे की खबर के बाद शादी वाले घर के लोग सन्‍न हैं तो पीड़‍ितों के घर हाहाकार मच गया है।

पुल की हालत काफी जर्जर, पहले भी हो चुका है हादसा

दानापुर के पीपा पुल की हालत काफी जर्जर है। यहां पहले भी हादसा हो चुका है। इससे पहले एक ट्रैक्‍टर पुल से गंगा में गिर गया था। दानापुर की साइड में पुल का अप्रोच रोड भी सही तरीके से नहीं बनाया गया है। दानापुर के साइड में काफी तेज ढलान होने के कारण यहां वाहनों के फिसलने का डर हमेशा बना रहता है। यह पुल स्‍टील प्‍लेट से बना है, जिसपर वाहनों के फिसलने की आशंका हमेशा रहती है। शुक्रवार को हुए हादसे की वजह भी  यही बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button