ब्रेकिंग
MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर...
विदेश

दुनिया में एक दिन में कोरोना ने ली 14 हजार लोगों की जान, जानें बाकी मुल्‍कों का हाल

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोना महामारी घातक होती जा रही है। विश्वभर में बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 14 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान विश्व में नौ लाख से ज्यादा नए संक्रमित बढ़ गए हैं। इस समय भारत और ब्राजील जैसे देशों में महामारी तेज गति से बढ़ रही है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, गुरुवार सुबह कोरोना से मरने वालों का वैश्विक आंकड़ा 30 लाख 55 हजार 760 हो गया।

अमेरिका में पांच लाख 83 हजार से ज्यादा मौतें

एक दिन पहले तक यह संख्या 30 लाख 41 हजार 541 थी। जबकि कोरोना पीडि़तों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 14 करोड़ 35 लाख तीन हजार 705 हो गया है। एक दिन पहले यह संख्या 14 करोड़ 26 लाख 21 हजार 220 थी। विश्व में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में अब तक पांच लाख 83 हजार से ज्यादा पीडि़तों की मौत हुई है। जबकि तीन करोड़ 26 लाख से अधिक संक्रमित पाए गए हैं। अमेरिका के बाद भारत और ब्राजील सबसे अधिक प्रभावित हैं।

एक नजर इन देशों पर

ब्रिटेन : नए मामलों में गिरावट का दौर जारी है। 2,396 नए संक्रमित पाए गए और 22 मरीजों की मौत हो गई। गर्मी में महामारी बढ़ने की आशंका है।

पाकिस्तान : कोरोना संक्रमण बढ़ने पर देश के कई शहरों में लाकडाउन लगाने पर विचार किया जा रहा है। कुल सात लाख 72 हजार केस मिले हैं।

चीन ने मदद की इच्‍छा जताई

इस बीच चीन ने कोरोना महामारी से मुकाबले में भारत की मदद करने की इच्छा जताई है। उसने कहा कि वह भारत की मदद करना चाहता है।चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने गुरुवार को कहा कि उनका देश इस बात से अवगत है कि भारत में हाल के दिनों में कोरोना महामारी गंभीर हो गई है। महामारी की रोकथाम के लिए जरूरी सामाग्री की किल्लत हो रही है।

ब्रिटेन ने लिया यह फैसला

उधर ब्रिटेन के सबसे बड़े और व्यस्त हवाई अड्डे हीथ्रो ने भारत को आठ अतिरिक्त उड़ानों के संचालन की इजाजत देने से इन्कार कर दिया है। भारत में कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए ब्रिटेन में शुक्रवार से रेड लिस्ट यात्रा प्रतिबंध लागू हो रहा है। मालूम हो कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के 103 मामले सामने आए हैं। यह ऐसा वैरिएंट है, जिसका पता सबसे पहले भारत में चला था।

Related Articles

Back to top button