ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
टेक्नोलॉजी

बदलने जा रहे व्हाट्सएप के 3 फीचर्स, कैप्शन का भी नया तरीका

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप लगातार नए-नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। व्हाट्सएप को हाल ही में डेक्सटॉप यूजर्स के लिए वॉइस नोट प्ले करने के एक नए तरीके को टेस्ट करते देखा गया है। मैसेजिंग ऐप के डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर में भी एक नई सुविधा को जोड़ा जा रहा है, जो फीचर को ऑन करने पर बताता है कि इसके जरिए भेजे गए मीडिया को सेव नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा, कंपनी ने मीडिया शेयर करते समय कैप्शन जोड़ने के मेन्यू को भी रिडिजाइन किया है। 1. वॉइस मैसेज सुनने का नया तरीका- व्हाट्सएप वॉइस मैसेज सुनने के एक नए तरीके पर काम कर रहा है। इसके तहत, आप एक चैट से दूसरे चैट पर स्विच करते समय भी वॉइस मैसेज को सुन सकते हैं। यानी चैट से बाहर आने के बाद भी ऑडियो मैसेज खुद ब खुद बंद नहीं होगा। व्हाट्सएप चैट लिस्ट के नीचे में एक मीडिया बार भी दिखाता है जिसके जरिए आप वॉयस नोट के प्लेबैक को कंट्रोल कर सकते हैं।

2. नया Media Visibility ऑप्शन- एक अन्य फीचर आ रहा है, जो व्हाट्सएप का डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर ऑन करने पर मीडिया फाइल को डिवाइस की गैलरी में दिखने से रोकता है। रिपोर्ट के अनुसार, जब यह फीचर जारी किया जाएगा, तो यूजर्स मीडिया विजिबिलिटी को ऑन नहीं कर पाएंगे।

3. नया कैप्शन मेन्यू- तीसरे फीचर के तहत व्हाट्सएप पर मीडिया भेजते समय नए तरह का कैप्शन मेन्यू दिखाई देगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यूजर्स अब मीडिया को स्टेटस के रूप में अपलोड करने के साथ-साथ रिसीवर को भी जोड़ सकेंगे। इस फीचर को सबसे पहले पिछले साल स्पॉट किया गया था। नया रिडिज़ाइन किया गया कैप्शन मेनू फिलहाल डिवेलप किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button