ब्रेकिंग
लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जेजेएमपी नक्सली संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश में जुटा कुख्यात... झारखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह के साथ तेजी से बढ़ा ठंड का असर: कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दर्ज... बोकारो के वेस्टर्न फॉर्म में शादी समारोह के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा: पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस न... रांची के गणपत राय इंडोर स्टेडियम में 70वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आगाज: राज... धनबाद के बहुचर्चित रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स... धनबाद के एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाओं पर भड़के उपायुक्त आदित्य रंजन: सख्त कार्... झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत धनबाद में विशेष अभियान: जरूरतमंदों को मिल रही पक्के मकान की सौगात... रांची के डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में मनाया गया 'संविधान गौरव दिवस': संविधान निर्माता डॉ. ... धनबाद के वासेपुर में जमीन धोखाधड़ी मामले पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: शमशेर नगर स्थित आरोपी के घर पर कु... पंजाब के कई इलाकों में आवश्यक मरम्मत के चलते लगेगा लंबा पावर कट: सुबह से शाम तक बाधित रहेगी बिजली आप...
देश

पुष्कर सिंह धामी के मुकाबले कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को अपना घोषित किया 

देहरादून । उत्तराखंड की चंपावत सीट पर 31 मई को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कांग्रेस की  निर्मला गहतोड़ी चुनौती देंगी। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चंपावत उपचुनाव के लिए गहतोड़ी की उम्मीदवारी को स्वीकृति दी है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की तेज-तर्रार महिला नेताओं में शुमार की जाने वाली निर्मला का ताल्लुक ब्राह्मण समुदाय से है। वह करीब तीन दशक पहले शराब-विरोधी आंदोलन से सुर्खियों में आई थीं।वह कांग्रेस की चंपावत जिला अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य रही हैं। पूर्व की प्रदेश कांग्रेस सरकार में वह दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भी थीं।
खटीमा सीट से पराजित होने के कारण धामी को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ना पड़ रहा है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर दोबारा सरकार बनाने का इतिहास रचा था, लेकिन पार्टी का नेतृत्व करने वाले धामी स्वयं खटीमा सीट से हार गए थे।

Related Articles

Back to top button