ब्रेकिंग
Sangli Suicide Case: युवक ने की आत्महत्या, मां का गंभीर आरोप- 'धर्म परिवर्तन के दबाव में बेटे की ली ... IND vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत के लिए तैयार भारत, क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू? Toxic Teaser: 'टॉक्सिक' के नए टीजर में यश की गर्ल गैंग का भौकाल, नयनतारा और कियारा का दिखा खूंखार अं... Israel-USA Tensions: अमेरिकी मदद ठुकराएंगे नेतन्याहू, कहा- 'हमारी अर्थव्यवस्था अब विदेशी सहायता की म... ATF Price Cut: हवाई यात्रा होगी सस्ती! जेट फ्यूल के दाम में 5 रुपये की भारी कटौती Yusuf Imran: गूगल छोड़कर शुरू किया अपना AI बिजनेस, जानें क्यों करोड़ों की सैलरी को दी मात? Dreamcatcher Vastu Tips: घर में ड्रीमकैचर लगाने के फायदे, जानें सही दिशा और वास्तु के नियम Future of Healthcare in India: बदलती जीवनशैली और बढ़ती बीमारियों के बीच हेल्थकेयर का नया स्वरूप Ketan Agarwal Murder Case: मर्डर का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्... YEIDA News: यमुना प्राधिकरण का बड़ा कदम, 3,181 करोड़ के निवेश को मिली मंजूरी; 18,000 से ज्यादा लोगों...
व्यापार

HDFC ने बढाई ब्याज दरें, होम लोन लेना होगा महंगा, RPLR में किया 0.30 फीसदी का इजाफा

एचडीएफसी (HDFC) ने हाउसिंग लोन पर अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) को बढ़ाया है. नई दरें 09 मई, 2022 से प्रभावी होंगी.

नई दिल्ली. हाउसिंग लोन देने वाली देश की दिग्गज कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड (HDFC Ltd) ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है. दरअसल, एचडीएफसी लिमिटेड ने हाउसिंग लोन पर रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट यानी आरपीएलआर (RPLR) में शनिवार को 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी करने की घोषणा की जिससे उसके मौजूदा और नए दोनों ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा हो जाएगा.

एचडीएफसी ने यह कदम बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से रेपो रेट में की गई 0.40 फीसदी की वृद्धि के बाद उठाया है. इसके पहले आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया समेत कई अन्य ऋणदाता संस्थान भी दरों में बढ़ोतरी कर चुके हैं.

9 मई से प्रभावी होगी नई दरेंकंपनी ने एक बयान में कहा, ‘एचडीएफसी ने हाउसिंग लोन पर अपनी आरपीएलआर में 30 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि कर दी है. यह बढ़ोतरी 9 मई से प्रभावी होगी.’

HDFC increases its Retail Prime Lending Rate on Housing Loans, on which its Adjustable Rate Home Loans are benchmarked 30 basis points with effect from May 09, 2022. pic.twitter.com/cOoBoIM1Q8— ANI (@ANI) May 7, 2022
नए कर्जदारों के लिए संशोधित दरें उनकी साख एवं ऋण राशि के आधार पर 7 फीसदी से लेकर 7.45 फीसदी के बीच हैं. इसका मौजूदा दायरा 6.70 फीसदी से लेकर 7.15 फीसदी है. अगर एचडीएफसी के मौजूदा ग्राहकों की बात करें तो उनके लिए ब्याज दरों में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी होगी.

हाल ही में HDFC ने की थी बेंचमार्क लेडिंग रेट में 0.05 फीसदी की वृद्धिएचडीएफसी ने मई की शुरुआत में भी अपनी बेंचमार्क लेडिंग रेट में 0.05 फीसदी की वृद्धि की थी जिससे मौजूदा कर्जदारों के लिए कर्जों की ईएमआई महंगी हो गई थी.

एचडीएफसी मौजूदा ग्राहकों को दिए गए कर्जों की नई कीमत तय करने के लिए तीन महीने के चक्र का पालन करता है. लिहाजा कर्जों के शुरुआती वितरण की तारीख के आधार पर बढ़ी हुई लेंडिंग रेट के आधार पर संशोधित किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button