ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...
मध्यप्रदेश

प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा रहेगा बरकरार, अगले 2 दिनों तक ये 16 जिले रहेंगे सबसे सर्द

भोपाल। वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद रहने के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में सुबह के समय कोहरा बरकरार है। साथ ही कहीं-कहीं बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिनों तक सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी रहने के कारण रात के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।

बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे सागर एवं भोपाल में दृश्यता 50 मीटर के आसपास दर्ज की गई। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम दिन का सबसे कम 17.2 डिग्री सेल्सियस तापमान सतना में दर्ज किया गया। कई जिलों में शीतलहर भी चली।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर आ गया है। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी है। इस वजह से वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में भी रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।

इस लिए छा रहा है कोहरा

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण कोहरा छा रहा है। दरअसल आंध्र प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। उसकी वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसी तरह अरब सागर से लेकर गुजरात तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इस वजह से अरब सागर से भी नमी आ रही है।

प्रदेश में तापमान भी कम है। इससे लगातार कोहरा बना हुआ है। साथ ही कहीं-कहीं बादल भी मौजूद हैं। इस वजह से कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी दो-तीन दिन तक बनी रह सकती है। 12 जनवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है।

अमरकंटक, अनूपपुर और डिंडौरी रहे ज्यादा सर्द

महाकोशल-विंध्य के जिलों में अनूपपुर सबसे ज्यादा ठंडा रहा। अमरकंटक का तापमान छह डिसे. रहा तो अनूपपुर का न्यूनतम तापमान छह डिसे. दर्ज किया गया। डिंडौरी में भी तापमान 9.2 डिसे रहा। जबलपुर, बालाघाट, सिवनी, कटनी, उमरिया और मंडला में तापमान 15 डिसे. से अधिक रहा।

Related Articles

Back to top button