ब्रेकिंग
Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य...
मध्यप्रदेश

बेटे ने किया था प्रेम विवाह, प्रोपर्टी ब्रोकर पिता की गोली मारकर हत्या

अशोकनगर। प्रेम विवाह करने वाले युवक के पिता की युवती के दो भाइयों ने सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार शाम को शहर की शंकर कालोनी में अंजाम दी गई इस घटना से सनसनी की स्थिति बन गई। हत्यारोपित अपनी बहन को घर से ले जाने से खफा थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटना के वक्त अपने दूसरे बेटे के साथ बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था।

दूसरे बेटे के साथ लौट रहे थे

प्रोपर्टी ब्रोकर रमेश रजक शहर के शंकर कालोनी में रहते थे। बुधवार की शाम जब रमेश रजक अपने छोटे बेटे विक्रम के साथ सब्जी खरीदकर घर जा रहे थे, तभी घर से कुछ दूरी पर बलवीर इलेक्ट्रानिक्स वाली गली में बाइक से पहुंचे दो युवकों ने रमेश को निशाना बनाकर फायर करना शुरू कर दिया। पहली बार में दो बार फायर किए, जो निशाने पर नहीं लगे, लेकिन तीसरा फायर रमेश के गले में लगा। इसके बाद दोनों हमलावर भाग गए।

सरेआम हुई इस घटना से आसपास लोगों में खलबली मच गई। देहात थाना पुलिस ने लहूलुहान रमेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। एएसपी कंवर और एसडीओपी विवेक शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन की। मृतक के स्वजन ने अमन पाल और जितेंद्र पाल पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक रमेश के बड़े पुत्र धर्मेंद्र रजक ने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से चार माह पहले भागकर प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद से धर्मेंद्र युवती के साथ मुंगावली में रह रहा है। प्रेम विवाह से युवती के स्वजन खफा थे। हत्यारोपित अमन पाल और जितेंद्र पाल युवती के भाई हैं। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button