ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
देश

कांग्रेस के 7 सांसदों का निलंबन होगा वापस, सर्वदलीय बैठक में स्पीकर ने लिया फैसला

नई दिल्लीः कांग्रेस के सात सांसदों के निलंबन को लेकर हुई बैठक खत्म हो गई है और इसमें फैसला लिया गया है कि कांग्रेस के सातों सांसदों का निलंबन वापस किया जाएगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की सभी राजनीतिक पार्टी के नेताओं के साथ बुधवार को बैठक हुई।बैठक में कांग्रेस के सात सांसदों के निलंबन को लेकर चर्चा हुई जिसमें फैसला लिया गया कि सातों सांसदों का निलंबन वापिस होगा। वहीं लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों के भारी हंगामे के कारण आज प्रश्नकाल लगातार छठे दिन बाधित रहा जिसके चलते सदन की कार्रवाई पीठासीन उपाध्यक्ष डॉ किरीट सोलंकी को 12:30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

सदन की कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस के सदस्य पूरे सत्र के लिए निलंबित अपने सात सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग करने लगे। सदस्य ‘वी वांट जस्टिस’ जैसे नारे लगाते सदन के बीचोबीच आ गए। पीठासीन उपाध्यक्ष ने हंगामे के बीच प्रश्नकाल जारी रखने का प्रयास किया लेकिन हंगामे के कारण सदन में कुछ सुनाई नही दे रहा था। हंगामा बढ़ते देख डॉ सोलंकी ने सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक स्थगित कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button