ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मनोरंजन

फिल्मों में बेटी शनाया के किसिंग और बोल्ड सीन देख ऐसा होगा संजय कपूर का रिएक्शन, महीप कपूर ने कही ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। बीते दिनों निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने शनाया कपूर को बॉलीवुड में लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब शनाया कपूर की मां महीप कपूर ने उनको लेकर ऐसी बात बोली है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

महीप कपूर ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट PeepingMoon को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बेटी शनाया कपूर के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर लंबी बातचीत की। इस दौरान महीप कपूर से पूछा गया कि जब फिल्मों में शनाया कपूर किसिंग और बोल्ड सीन करेंगी तो संजय कपूर का कैसा रिएक्शन होगा ? इस सवाल का उन्होंने अलग अंदाज में जवाब दिया है।

महीप कपूर ने कहा, ‘भले ही संजय हैरान हो जाएं लेकिन वह अपनी बेटी के करियर में दखलअंदाजी नहीं करेंगे’। महीप कपूर ने कहा है कि संजय कपूर को अंदर से यह जरूर लगेगा कि हे भगवान, यह मैं क्या देख रहा हूं, लेकिन काम का मामला है तो वह कुछ नहीं कहेंगे और शांत रहेंगे। महीप कपूर के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि शनाया कपूर जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं

इस बात की जानकारी बीते दिनों निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने दी थी। करण ने हाल ही में टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की है, जिसे शनाया कपूर ने भी ज्वाइन किया है। करण इसे डीसीए स्क्वॉड कहते हैं। करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शनाया कपूर का फोटो शेयर कर उन्होंने बॉलीवुड में लॉन्च करने की घोषणा की थी। शनाया के फोटोशूट की कुछ सेंसुअस तस्वीरों के साथ करण ने लिखा था- डीसीए स्क्वॉड में स्वागत है शनाया। इस जुलाई धर्मा मूवीज के साथ शुरू हो रहा तुम्हारा पहली फिल्म का सफर यादगार और रोमांचक होने वाला है।

Related Articles

Back to top button