ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
धार्मिक

25 मई को गुरु-पुष्य योग में सूर्यदेव करेंगे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश खूब होगी बारिश और अच्छी होगी पैदावार

ग्वालियर। इस बार 25 मई को गुरु पुष्य योग पड़ रहा है। साथ ही 25 मई को ही रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा यानि नौतपा शुरू होंगे। इसी गुरुपुष्य योग में सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश होगा। जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो गर्मी बढ़ती है। यानि तापमान अपने चरम पर होता है। इस बार राहिणी नक्षत्र के साथ गुरुपुष्य योग भी बन रहा है। इसलिए यह युति काफी शुभ है। ज्योतिषाचार्य सुनील चौपड़ा के मुताबिक इस युति से इस बार अच्छी बारिश होगी और फसल की अच्छी पैदावार भी होगी।

ज्योतिषाचार्य सुनील चौपड़ा के मुताबिक इस बार सूर्य गुरु पुष्य योग में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। रोहिणी नक्षत्र 25 मई को रात में शुरू होगा। इस नक्षत्र का प्रभाव 14 दिनों तक रहेगा। गुरु पुष्य योग में सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करना शुभ माना जाता है।

अच्छी बारिश की उम्मीद

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ होते ही यानि नौतपा में या इसके बाद अंचल में किसान खेती किसानी का काम शुरू करते हैं। इस बार गुरु पुष्य योग में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। इस युति की वजह से इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद है। यानि समय पर पानी बरसेगा और किसान समय पर फसलों की बुवाई कर पाएंगे। जिससे फसल अच्छी होगी।

बाजरा और धानकी होती है बुवाई शुरू

अंचल में किसानों को नौतपा के बाद बारिश होने का इंतजार रहता है। जिससे वे अपनी खरीफ की बाजरा व धान आदि की फसल की बुवाई करते हैं। इसके लिए नौतपा यानि रोहणी नक्षत्र के बाद बरसे पानी से खेतों को तैयार करते हैं और बुवाई शुरू करते हैं।

Related Articles

Back to top button