ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को किया ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दलम कमांडर सहित तीन नक्सलियों को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ शाम करीब सात बजे केदमारा जंगल में हुई। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों के पेरिमिली और अहेरी दलम के सदस्य माने राजाराम और पेरिमिली सशस्त्र चौकी के बीच एक वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की सी-60 बल की दो यूनिट जंगल इलाके में तलाशी अभियान के लिए भेजी गई थीं। तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद मौके से तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए। साथ ही भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद की गई हैं।

नक्सलियों पर 38 लाख रुपये का इनाम था
शुरुआती जांच के मुताबिक, मृतकों में से एक की पहचान पेरिमिली दलम के कमांडर बिटलू मदावी के रूप में हुई है। दो अन्य की पहचान पेरिमिली दलम के वासु और अहेरी दलम के श्रीकांत के रूप में हुई है। मदावी इस साल नौ मार्च को छात्र साईनाथ नरोटे की हत्या का मुख्य आरोपी था। मारे गए नक्सलियों पर 38 लाख रुपये का इनाम था। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

 

Related Articles

Back to top button