ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द... Shweta Sharma Giridih Politics: पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी श्वेता शर्मा, पीरटांड के सुदूरवर्त... Howrah to Khatipura Special Train 03007: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे का अहम फैसल...
देश

भारत ने पृथ्वी-2 मिसाइल का किया सफल रात्रि परीक्षण, 1000Kg तक के हथियार ले जाने में सक्षम

बालासोरः भारत ने परमाणु क्षमता संपन्न स्वदेश निर्मित पृथ्वी दो मिसाइल का फिर से रात में सफल परीक्षण किया। ओडिशा के तट से यह परीक्षण सशस्त्र बलों के लिए उपयोगकर्ता परीक्षण के तहत किया गया है। सतह से सतह तक मार करने में सक्षम इस मिसाइल के परीक्षण के करीब एक पखवाड़े पहले 20 नवंबर को पृथ्वी-2 का रात में एक के बाद एक इसी टेस्ट रेंज से सफल परीक्षण किया गया था।

सूत्रों ने कहा,‘‘पृथ्वी-2 का आज का परीक्षण सफल रहा और परीक्षण सभी मानकों पर खरा उतरा। यह नियमित परीक्षण था।” पृथ्वी-2 की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है। इसका परीक्षण चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से शाम 7.50 बजे किया गया।

सूत्रों ने बताया कि 500-1,000 किलोग्राम मुखास्त्र ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 दो मिसाइल तरल प्रणोदन दो इंजनों से संचालित है। मिसाइल को उत्पादन स्टॉक से एकाएक चुना गया और सशस्त्र बलों के स्ट्रैटजिक फोर्स कमान (एसएफसी) ने संपूर्ण प्रक्षेपण गतिविधि को अंजाम दिया। यह परीक्षण डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की निगरानी में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button