ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
छत्तीसगढ़

रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करें शुरू: कलेक्टर बिलासपुर

बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अभी हाल में व्यापक पैमाने पर रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इसी कड़ी में जिले में भी बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। कलेक्टर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम आर.ए.कुरूवंशी, नगर निगम कमिश्न कुणाल दुदावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल, सभी एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने बैठक में सभी अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने गोबर पेंट उत्पादन और कार्य की जानकारी ली।

रीपा के तहत चल रही गतिविधियों, गोठान में गोबर खरीदी की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी गोठानों में अनिवार्य रूप से गोबर खरीदी कराने कहा। इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान योजना, धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर, शाला भवनों के निर्माण एवं मरम्मत आदि कार्याें सहित राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, सुपोषण अभियान आदि की विस्तार से समीक्षा की।

Related Articles

Back to top button