ब्रेकिंग
Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब...
खेल

गुजरात ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया शुभमन ने जमाया शतक

IPL 2023, RCB vs GT: गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मैच में 6 विकेट से हरा दिया। गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 197 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.1ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने 104 रन बनाये।

आरसीबी की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 198 रनों का लक्ष्य दिया। आरसीबी ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 197 रन बनाए। इस दौरान कोहली ने नाबाद 101 रन बनाए। उन्होंने 61 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा फाफ डुप्लेसी ने 28 रन बनाये और माइकल ब्रेसवेल ने 26 रनों का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में अनुज रावत ने भी 15 गेंदों ने 23 रनों की नाबाद पारी खेली। गुजरात की ओर से नूर अहमद ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद शमी, यश दयाल और राशिद खान को 1-1 विकेट मिले।

प्लेइंग XI

बेंगलुरु

विराट कोहली, फ़ाफ़ डुप्लेसी (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल,अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, माइकल ब्रेसवेल, वेन पार्नेंल, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाख

इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्प – हिमांशु शर्मा,सुयश प्रभुदेशाई, फ़िन ऐलेन, सोनू यादव, आकाशदीप

गुजरात

शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या, डेविड मिलर, दसुन शनाका, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, नूर अहमद, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, यश दयाल

इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्प – अभिनव मनोहर, साई किशोर, शिवम मावी, के एस भरत

Related Articles

Back to top button