ब्रेकिंग
MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर...
खेल

विराट कोहली ने जमाया 7वां शतक IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर

RCB vs GT: आईपीएल के एक अहम मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक जमाया। इसी के साथ उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में इतिहास रच दिया। कोहली ने 61 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 101 रन बनाए। अपनी इस पारी में पारी में विराट ने 13 चौके 1 छक्का भी लगाया। इसके साथ ही कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। आईपीएल में 7 शतकों के साथ कोहली ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने छह शतक लगाए हैं। कोहली ने लगातार दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली है। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी बेहतरीन शतक लगाया था। इस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था और अगली 28 गेंदों में 50 रन और जोड़ डाले।

सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली इस लीग में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में 7वां शतक जमाकर विराट कोहली ने सबसे अधिक शतकों का रिकॉर्ड बनाया है। विराट के बाद क्रिस गेल ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में 6 शतक लगाया है। वहीं, इस लिस्ट में तीसरा नाम जोस बटलर का है, जिन्होंने 5 शतक इस जड़े हैं। वहीं इस सीजन में विराट कोहली के बल्ले से लगातार दूसरा शतक निकला है। इसी के साथ कोहली आईपीएल के ऐसे तीसरे ऐसे खिलाड़ी भी बन गये हैं, जिन्होंने लगातार दो शतकीय पारी खेली है। विराट से पहले ऐसा शिखर धवन और जोस बटलर ने ऐसा कारनामा किया था।

आखिरी लीग मुकाबला

आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटन्स से है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी को इस मुकाबले में जीत हासिल करने की जरूरत है। दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स के लिए यह मुकाबला एक प्रैक्टिस मैच की तरह है क्योंकि वह पहले ही प्लेऑफ में एंट्री मार चुकी है।

Related Articles

Back to top button