ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

‘मंदिरों पर हमला स्वीकार्य नहीं’, सिडनी में बोले मोदी; आस्ट्रेलियाई PM अल्बनीज ने सख्त कदम उठाने का दिया भरोसा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षय ऊर्जा, व्यापार और रक्षा के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ व्यापक बातचीत की।

पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर होने वाले हमलों और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों के संबंध में हमने पहले भी बात की थी और आज भी बात की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के सौहार्दपूर्ण रिश्तों को कोई भी तत्व अपने विचारों या एक्शन से आघात पहुंचाए ये हमें स्वीकार्य नहीं है।

मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर हुई बातचीत

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं पर भी बात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम एंथोनी अल्बनीज और मैंने पूर्व में ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर किए गए हमले और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों के मुद्दे पर भी चर्चा की है। हमने आज भी इस मामले पर चर्चा की।

हम नहीं करेंगे स्वीकार- ऑस्ट्रेलियाई PM

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने उन्हें इस तरह की तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

उन्होंने कहा कि हम ऐसे किसी भी तत्व को स्वीकार नहीं करेंगे जो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण और मधुर संबंधों को उनके कार्यों या विचारों से नुकसान पहुंचाता है।

पीएम अल्बनीस ने आज मुझे एक बार फिर आश्वासन दिया है कि वे भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

मार्च में हुई थी मंदिर में तोड़फोड़ की घटनाएं

मार्च में, ब्रिस्बेन में एक प्रमुख हिंदू मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा हमला किया गया था। ऑस्ट्रेलिया में दो महीने में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की यह चौथी घटना थी।

वार्ता से पहले, पीएम मोदी को यहां एडमिरल्टी हाउस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पीएम मोदी द्वारा सिडनी में एक रैली में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के एक दिन बाद वार्ता हुई, जिसमें अल्बनीज ने भी भाग लिया था।

Related Articles

Back to top button