ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
खेल

एलिमिनेटर मैच का प्रीव्यू जानिए पिच रिपोर्ट मौसम अपडेट और संभावित प्लेइंग 11

आईपीएल 2023 के पहले क्वालीफायर मैच के बाद अब एलिमिनेटर मुकाबले की बारी है। बुधवार को चेन्नई में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। जीतने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टायंट्स के साथ खेलेगी और हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। दोनों टीमों के बीच हुआ पिछला मुकाबला लखनऊ ने जीता था। इस बार मुंबई इंडियंस गलती नहीं करना चाहेगी। पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की थी। मुंबई के लिए कैमरन ग्रीन ने शतकीय पारी खेली थी। मुंबई ने जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनाई थी।

बल्लेबाजों के फार्म में लौटने से मुंबई इंडियंस आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। मुंबई पिछले सीजन में अंतिम स्थन पर थी। जिसके बाद मौजूदा सत्र में टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। टीम की नजर अब छठी आईपीएल ट्राफी पर टिकी है। बल्लेबाजी में कैमरन ग्रीन के अलावा सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और रोहित शर्मा पर दारोमदार होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स को यदि मुंबई के बल्लेबाजों को रोकना है तो स्पिनर रवि बिश्नोई को बड़ी भूमिका निभानी होगी। रवि 16 विकेट के साथ टीम के सफल गेंदबाज हैं। नवीन उल हक, आवेश खान, क्रुणाल पांड्या और अमित मिश्रा को योगदान देना होगा। लखनऊ को पिछले सत्र में आरसीबी के खिलाफ एलिमिनेटर में हार का सामना करना पड़ा था। केएल राहुल की गैरमौजूदगी में टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई की टीम लखनऊ के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है। दोनों के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं। एमए चिदंबरम में दोनों टीमों का पहली बार आमना-सामना होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 11

काइल मेयर्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, के गौतम, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ऋतिक शोकीन।

पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट

यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान में स्पिनरों को मदद देखने को मिलती है। पहले बैटिंग करने वाली टीम 180 का स्कोर बना सकती है। मौसम साफ रहेगा। हालांकि गर्मी रहेगी लेकिन शाम को कम तापमान के कारण अहसास नहीं होगा।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार मैच शाम 7 बजे टॉस के साथ शुरू होगा। 7.30 बजे पर पहली गेंद डाली जाएगी। इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button