ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

सिहोरा के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चोरी चांदी के 13 छत्र कलश ले गए चोर

झंडा बाजार सिहोरा स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दे डाला। चैनल गेट का ताला तोड़कर मंदिर में घुसे चोरों ने रखी दान पेटियों से करीब ₹1,00,000 नकद तथा चांदी के 13 छत्र व करीब एक किलोग्राम वजनी कलश पार कर दिए। बुधवार सुबह चोरी का पता चला। वारदात की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजा गया।

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डाग स्क्वाड खोलेंगे राज

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डाग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया है। चोरी की एफआइआर दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। भगवान आदिनाथ की प्रतिमा मंदिर परिसर में सुरक्षित मिली। शिवरा पुलिस ने बताया कि झंडा बाजार में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे माली मंदिर का दरवाजा खोलने पहुंचा। परंतु चैनल गेट और गर्भ गृह के दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। मंदिर के ताले टूटने की सूचना माली ने जैन समाज के वरिष्ठजनों को दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचने लगे। पुलिस ने बताया कि गर्भगृह में स्थापित अधिकांश प्रतिमाओं पर चांदी के छत्र चढ़ाए गए थे, जो गायब मिले हैं।

Related Articles

Back to top button