ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
मध्यप्रदेश

रतलाम के आलोट में पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप थाने में किया प्रदर्शन

रतलाम/आलोट । किसानों से अवैध वसूली करने का आरोप आलोट पुलिस पर लगा है। इसे लेकर आलोट में भाजपा नेताओं ने किसानों के साथ मिलकर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता किसानों के साथ मंगलवार को आलोट थाना पहुंचे व थाना प्रभारी एवं वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

किसानों और भाजपा नेताओं का कहना है कि मानसून आने के पहले किसानों द्वारा अपने खेतों की लेवलिंग, समतलीकरण एवं कुंआ निर्माण के मटेरियल को फेंकने का कार्य करने के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने मकान के नवीन निर्माण के लिए कच्चे मकान तोड़ने के लिए जेसीबी का उपयोग किया जा रहा है।

आलोट पुलिस किसानों पर प्रकरण बनाने की धमकी देकर अवैध वसूली कर रही है। कार्य में लगी जेसीबी जब्त करने तथा लेनदेन कर उनकी जेसीबी छोड़ दी जाती है और जो रुपए नहीं देते है उसकी जेसीबी जब्त कर प्रकरण बनाया जाता है। इससे किसानों आक्रोश है। इसी बात को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुबह 11 बजे थाने पर पहुंचे और आलोट एसडीओपी शाबेरा अंसारी से चर्चा कर अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की।

भाजपा नेताओ ने कहा कि पुलिस की तानाशाही से आमजन एवं किसान परेशान है। वर्तमान में शासन की योजना अनुसार कई ग्रामीण क्षेत्रों में सुदूर सड़क एवं जल जीवन मिशन के तहत कई निर्माण कार्य चल रहे हैं तथा पाइप लाइन के ये खोदाई का कार्य भी चल रहा है। जिनके लिए जेसीबी का उपयोग होता है और पुलिस द्वारा किसानों पर झूठे प्रकरण बनाने की धमकी देकर अवैध वसूली की जा रही है। जब तक कार्रवाई नही होती धरना जारी रहेगा।

15 हजार रुपये की मांग

विक्रमगढ़ के किसान गोपाल पुत्र अमरचंद माली ने शपथ पत्र देकर पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने अपने मकान के वेस्ट मटेरियल को उठाने के लिए राम सिंह की जेसीबी बुलवाई थी। रात एक बजे आलोट थाने से दो पुलिसकर्मी आए और जेसीबी जब्त करने एवं प्रकरण बनाने की धमकी देकर 15 हजार रुपए की मांग की। घबराकर 10 हजार रुपए दे दिए। जेसीबी ड्राइवर भारत पुत्र शंकर लाल मालवीय निवासी ग्राम पिपलिया पीथा ने शपथ पत्र देकर आरोप लगाया कि 23 मई को रात दो बजे वे ग्राम दूधिया के विनोद पंडित के खेत पर कुंए का मटेरियल फेंकने का कार्य कर रहा था। तब आलोट से चार पुलिसकर्मी आए और जेसीबी रोकते हुए बोले कि तुम अवैध खनन कर रहे हो, तुम्हारी मशीन जब्त कर प्रकरण बनाना पड़ेगा। गाली गलौज कर जेल भेजने की धमकी देकर 50 हजार की मांग करने लगे। उन्होंने घबरा कर 20 हजार रुपए दिए।

जांच करवा कर कार्रवाई करेंगे

आलोट एसडीओपी शाबेरा अंसारी ने कहा कि धरने पर बैठे नेताओं से चर्चा की है। उनसे कहा गया है कि आपकी जो शिकायत है, लिखित में दे दें। जांच करवा कर जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button