ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
खेल

वीरेंद्र सहवाग ने गुजरात टाइटंस के इस खिलाड़ी को बताया ट्रंप कार्ड कहा- बढ़ा सकता है CSK की मुश्किल

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज (मंगलवार) आईपीएल का पहला क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहते हु्ए प्लेऑफ में जगह बनाई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों में से जो आज मैच जीतेगा, उसका फाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा।

वीरेंद्र सहवाग ने की भविष्यवाणी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने मैच से पहले बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि गुजरात टाइटंस के लिए कौन-सा खिलाड़ी ट्रंप कार्ड साबित होगा। सहवाग ने कहा कि चेपॉक के मैदान पर राशिद खान (Rasid Khan) गुजरात के लिए ट्रंप कार्ड साबित होंगे। चेपॉक की पिच स्पिनरों के लिए मददगार होगी। जहां राशिद खतरनाक साबित हो सकते हैं।

राशिद खान ट्रंप कार्ड साबित होंगे

वीरेंद्र सहवाग ने स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव पर बातचीत में कहा, ”राशिद खान गुजरात टाइटंस के लिए ट्रंप कार्ड साबित होंगे। अगर टीम को विकेट की तलाश होती तो हार्दिक पांड्या राशिद को बॉल थमाएंगे। हार्दिक ने जिस तरह राशिद खान का उपयोग किया है, वो अद्भुत है। राशिद पार्टनरशिप तोड़ना अच्छे से जानते हैं। वो अपने शानदार गेंदबाजी के दम पर इस सीजन के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं।”

आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज

राशिद खान मौजूदा आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेकर शीर्ष स्थान पर है। लेग स्पिनर ने 14 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर 23 विकेट के साथ मोहम्मद शमी और तीसरे स्थान पर 21 विकेट के साथ युजवेंद्र चहल हैं।

Related Articles

Back to top button