ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

प्रकाश जावड़ेकर का बयान, तरक्की के साथ-साथ भी हो सकती है पर्यावरण की रक्षा

नई दिल्लीः पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर तथा मंत्रालय में राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को अपना-अपना कार्यभार सँभाल लिया। जावड़ेकर और सुप्रियो ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में यहाँ इंदिरा गाँधी पर्यावरण भवन में कार्यभार सँभाला। इस अवसर पर दोनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएँ दीं।

जावड़ेकर ने बाद में संवाददाताओं से बात करते हुये कहा ‘‘कुछ लोग ऐसा समझते हैं कि पर्यावरण की रक्षा करनी है तो तरक्की रोको, लेकिन यह सही नहीं है। तरक्की और पर्यावरण की रक्षा साथ-साथ संभव है, यह हमने दिखाया है और आगे भी दिखायेंगे।’’  जावड़ेकर ने कहा कि मंत्रालय का कार्यभार सँभालने की उन्हें खुशी है। इस मंत्रालय का काम पंच तत्त्वों – पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश – की रक्षा करना है।  उल्लेखनीय है कि जावड़ेकर को पर्यावरण के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी गयी है जिसका कार्यभार उन्होंने शुक्रवार को ही सँभाल लिया था।

राज्यसभा सांसद जावड़ेकर पिछली सरकार में भी दो साल के लिए पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं। वह 26 मई 2014 से 05 जुलाई 2016 तक इस पद पर रहे थे। उसके बाद उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी थी। सुप्रियो ने कहा कि जावड़ेकर के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव होगा। उनके पास अनुभव है और वह जिंदादिल इंसान हैं। उनके साथ काम कर काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button