ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
धार्मिक

इन राशियों के जातकों को रोजाना करना चाहिए शनि कवच स्तोत्र का पाठ दूर होंगी सभी बाधाएं

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव की टेढ़ी दृष्टि जिस पर भी पड़ती है, उसे बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है जो लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से दंडित करते हैं। खास तौर पर जिनकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही हो, उनके जीवन में अस्थिरता अवश्य आती है। ऐसे में शनिदेव को प्रसन्न करने से उनके प्रभावों में कमी आती है और परेशानियों से राहत मिलती है। इसके लिए कुछ राशियों के जातकों को शनि के कुछ उपाय जरूर करने चाहिए।

किनको करना चाहिए उपाय?

जिन जातकों पर शनि देव की कुदृष्टि पड़ती है उनके जीवन में बाधाएं आने लगती हैं। करियर से लेकर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। हर कार्य में बाधा आती है और बनता काम बिगड़ जाता है। इस समय मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। वहीं, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है। शनि के दुष्प्रभावों से बचने के लिए इन 5 राशि के जातकों को शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

क्या करें उपाय?

ज्योतिष में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि कवच स्तोत्र का विशेष महत्व बताया गया है। इसके रोजाना पाठ से जातकों को बहुत लाभ मिलता है। जिनकी कुंडली में शनि देव पीड़ा दे रहे हों, उन्हें हर दिन शनि की पूजा करने के साथ शनि कवच का पाठ करना चाहिए। माना जाता है कि शनि कवच के पाठ से साढ़े साती का प्रभाव कम होता है और जीवन के समस्त दुखों का नाश होता है।

Related Articles

Back to top button