ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

गुजरात को उसके होम ग्राउंड में टक्कर देगी मुंबई जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर पर गुजरात टाइटंस की जीत से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच गई है। अब IPL के फाइनल में पहुंचने के लिए मुंबई को उसी गुजरात टीम को हराना होगा। पांच बार की विजेता MI और पिछले सीजन की चैंपियन GT के बीच क्वालीफायर 2 मैच आज (शुक्रवार) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। क्वालिफायर 1 मैच में गुजरात को चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रन से हराकर क्वालिफायर 2 मैच के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस जीत से मुंबई का आत्मविश्वास बढ़ गया है और गुजरात टाइटंस को उसे रोकने के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा।

आकाश मधवाल से रहेगी मुंबई को उम्मीद

आकाश मधवाल ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। मधवाल ने 5 विकेट लेकर लखनऊ के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। उन्होंने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी 4 विकेट लिए थे। अब उनके सामने शुभमन गिल को रोकने की चुनौती होगी। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरन ग्रीन और सूर्यकुमार यादव पर निर्भर करेगी। साथ ही तिलक वर्मा की वापसी से टीम की बल्लेबाजी मजबूत हुई है। स्पिन की कमान पीयूष चावला संभालेंगे।

शुभमन गिल मुंबई के लिए सबसे बड़ी चुनौती

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। हार्दिक ने 297 रन बनाए हैं। जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही सिर्फ तीन विकेट ले पाए हैं। अगर गुजरात को लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचना है तो हार्दिक को अपने प्रदर्शन को सुधारना होगा। टीम की तरफ से शुभमन गिल ने 772 रन जबकि मोहम्मद शमी ने 26 विकेट और राशिद खान ने 25 विकेट लिए है।

गुजरात बनाम मुंबई दूसरे क्वालीफायर की पिच रिपोर्ट (IPL Qualifier 2 GT vs MI Pitch Report)

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग रहा है। इसका सपाट ट्रैक समान उछाल प्रदान करता है। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में अच्छी स्विंग मिल सकती है। ये गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड है। इस मैदान पर पिछली बार गुजरात ने मुंबई को शिकस्त दी थी। इस आईपीएल सीजन में अब तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सात मैच खेले गए हैं। जिसमें चार पारियों में 200 का आंकड़ा पार गया है। अधिकतर मैचों में बल्लेबाजों ने जमकर रन ठोके है।

पहली पारी का औसत स्कोर

इस विकेट पर पहली पारी का औसत स्कोर 180 रन है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 (Mumbai Indians Playing 11 Prediction)

रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, ऋतिक शौकीन, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11 (Gujarat Titans Playing 11 Prediction)

रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, दासुन शनाका, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, विजय शंकर।

Related Articles

Back to top button