ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
खेल

इंस्टाग्राम पर भी किंग कोहली का राज ऐसा कारनामा करने वाले बने एशिया के पहले खिलाड़ी

 भारत के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला आईपीएल में खूब चला है। उन्होंने दो शतक सहित छह अर्धशतक के साथ 639 रन बनाए। हालांकि कोहली की टीम आरसीबी प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी, लेकिन उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम को कई जीत दिलाई। विराट कोहली अब अपने पुराने फॉर्म में लौट आए हैं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपनी दमदारी दिखाई है।

इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के फॉलोअर्स

आईपीएल 2023 में एमएस धोनी के बाद विराट कोहली को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब इंस्टाग्राम पर भी उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। विराट ने 250 मिलियन फॉलोअर्स का माइलस्टोन पार कर लिया है। खास बात यह है कि विराट कोहली एशिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं। जिनकी इंस्टाग्राम पर इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

धोनी-तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे क्रिकेट जगत के बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है। मास्टर ब्लास्टर के 40.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि धोनी के इंस्टाग्राम पर 42.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। विराट एशिया में सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग वाले एथलीटों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो लिस्ट में सबसे आगे

जब स्पोर्ट्स की दुनिया की बात आती है, तो फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो उन खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं। जिनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग 585 मिलियन है। उसके बाद दूसरे नंबर पर लियोनेल मेसी है। उनकी 463 मिलियन फैन फॉलोइंग है। इतना ही नहीं, विराट 100 मिलियन फॉलोअर्स को पार करने वाले पहले भारतीय हैं।

इतने लोगों को फॉलो करते हैं विराट

फिलहाल विराट कोहली के इंस्टा अकाउंट से 1 हजार 601 पोस्ट हैं। कोहली 278 लोगों को फॉलो करते हैं। इसमें सचिन तेंदुलकर, एबी डिविलियर्स और क्रिस्टियानो रोनाल्ड शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button