ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
मनोरंजन

क्या रितेश देशमुख ने उठाया है किसान कर्जमाफी का फायदा? अब एक्टर ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख ने कथित लोनमाफी के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। रितेश देशमुख और उनके भाई कांग्रेस विधायक अमित वी. देशमुख ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे एक पेपर को फर्जी बताया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि रितेश देशमुख और अमित देशमुख ने किसान कर्जमाफी का फायदा उठाया है। उन पर आरोप है कि कथित तौर पर दोनों भाइयों ने सरकार से 4.75 करोड़ रुपये का ऋण माफ करवाने के लिए आग्रह किया और कर्जमाफ करवाया है। हालांकि, यह खबर गलत बताई जा रही है।

इस मामले को लेकर रितेश देशमुख ने भी एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- ‘… जिस पेपर का जिक्र किया है, वो गलत इरादे से फैलाया जा रहा है। ना तो मैंने और ना ही मेरे भाई ने ऐसा कोई कर्ज लिया है, जो इस पेपर में बताया गया है। तो फिर कर्ज माफी का सवाल ही नहीं उठता। कृपया गुमराह ना करें। शुक्रिया।’ वहीं उनके भाई ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Riteish Deshmukh

✔@Riteishd

Dear @madhukishwar Ji, The said paper in circulation is with malafide motive. Neither me nor my brother @AmitV_Deshmukh have availed any loan as mentioned in the paper posted by you. Hence, there is no question of any loan waiver whatsoever. Please don’t be misled. Thank you. https://twitter.com/madhukishwar/status/1201493350416695297 …

1,696 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
वहीं अमित देशमुख ने आईएएनएस को बताया, ‘लोकसभा चुनाव से पहले से विभिन्न समूहों और मंचों में इस प्रकार का सोशल मीडिया संदेश फैलाया गया। हमने पहले ही इसपर स्पष्टीकरण दिया है। बीते विधानसभा चुनाव के बाद से यह संदेश फिर से एकबार सामने आ गया। यह अब स्पष्ट है कि कुछ तत्व इस शैतानी के पीछे हैं। हम अब पूरे मामले की संपूर्ण जांच के लिए और इन फर्जी संदेशों को फैलाने के पीछे मौजूद लोगों को पकड़वाने के लिए पुलिस से शिकायत कर रहे हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button