ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

जनपद पंचायत कार्यालय में जुआ खेलते पकड़ाए तीन कर्मचारी निलंबित

 बालाघाट। जनपद पंचायत कार्यालय वारासिवनी में तीन कर्मचारियों का जुआ खेलता वीडियो शनिवार को दिनभर इंटरनेट मीडिया पर वायरल रहा, जिसमें जनपद पंचायत वारासिवनी के सभाकक्षा में कर्मचारी जुआ खेलते देखे गए। वायरल वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर डा. गिरीश कुमार मिश्रा ने वीडियो में पहचाने गए तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शुक्रवार का बताया जा रहा वीडियो

वीडियो शुक्रवार देर शाम का बताया जा रहा है। जनपद पंचायत कार्यालय वारासिवनी में पंचायत समन्वय अधिकारी राजकुमार ढोक, महेश कुंभारे एवं सहायक ग्रेड-तीन मनोज चौरे वायरल वीडियो में जुआ खेलते हुए पहचाने गए हैं। जनपद पंचायत वारासिवनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर डा. गिरीश कुमार मिश्रा ने इन तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उनका मुख्यालय निलंबन अवधि में जिला पंचायत कार्यालय बालाघाट रखा गया है। जानकारी के अनुसार, जनपद वारासिवनी कार्यालय परिसर लंबे समय से जुआरियों व शराब पीने वालों का अड्डा बना हुआ है, जिसे लेकर अक्सर शिकायतें भी सामने आती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button