ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

भाजपा के अभियान पर भड़की अनिला भेड़िया नवजात बच्चे से की गौठान की तुलना कहा- जब पैदा हुआ है तो धीरे-धीरे बढ़ेगा

बालोद। Balod News भाजपा द्वारा चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान पर बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के ग्राम दिघवाड़ी पहुची महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण अनिला भेड़िया ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री अनिला भेड़िया ने गौठान की तुलना नवजात बच्चे से की है।

मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि बच्चा पैदा होते ही क्या वो साल दो साल में भागने लग जाएगा क्या..? 1 माह के बच्चे को क्या 15 साल का बना लेंगे..? 15 सालों में भाजपा ने कुछ नहीं किया। अब जब पैदा हुआ है, तो धीरे-धीरे बढ़ेगा भी और अच्छा काम होगा। हमने अभी शुरुआत की है। मंत्री अनिला भेड़ियां ने कहा कि भाजपाई गौशाला वाले थे, भाजपा ने 15 साल में गौशाला को फायदा पहुंचाया और उनके चारे को खुद खा जाते थे। हमने गौठान की शुरुआत इसीलिए की है कि वहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके।

आपको बता दें कि भाजपा द्वारा चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान के तहत इन दिनों गौठानों में जाकर वहां की कमियों और खामियों को बताया जा रहा है। इस क्रम में पहले भाजपा नेताओं कई स्थानों पर गोठानों का निरीक्षण कर गोठान को लेकर राज्य सरकार पर धांधली, अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। जिसके बाद यूथ कांग्रेस भी गौठानों में जाकर गौठान की सफलता और उससे मिलने वाले ग्रामीणों को रोजगार के बारे में बता रही है। और भाजपा के इस अभियान को मुद्दाविहीन बता रही है। वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कहना है कि छत्तीसगढ़ में गांव, गरीब, किसानों और गोपालकों की समृद्धि को भाजपा पचा नहीं पा रही हैं। गरीब और कृषि श्रमिकों समेत ग्रामीणों के अतिरिक्त आमदनी का जरिया बने गोधन न्याय योजना का विरोध कर भाजपाई अपने सामंतवादी चरित्र को प्रमाणित कर रहे हैं। भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में विगत साढ़े तीन साल में 10 हजार 624 गोठान बनाए हैं, जिनमें से 5709 गोठान अब स्वावलंबी बन चुके हैं।

Related Articles

Back to top button