ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
मध्यप्रदेश

मरम्मत टलेगी निगम जून में भी नहीं देगा तिघरा से शटडाउन की अनुमति

ग्वालियर। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत को देखते हुए तिघरा बांध में लीकेज मरम्मत के लिए प्रस्तावित शटडाउन जून माह में नहीं दिया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने गत 24 मई को शटडाउन मांगा था। बाद में इसे 26 मई के लिए टाल दिया गया। निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने अब शटडाउन देने से इनकार कर दिया है। जल संसाधन विभाग को जून महीने में भी शटडाउन नहीं दिया जाएगा।

गर्मी में लोगों को पानी की अधिक आवश्यकता होती है। इस दौरान यदि एक दिन के लिए भी पानी आपूर्ति प्रभावित होगी तो लोगों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। तिघरा जलाशय में लीकेज की मरम्मत के लिए जल संसाधन विभाग ने फरवरी माह में पहला शटडाउन लिया था। लीकेज तलाशने पानी के नीचे रिमोट आपरेटेड व्हीकल (आरओवी) भेजी गई थी। आरओवी ने वीडियोग्राफी से लीकेज चिह्नित कर लिए थे। इसके बाद लीकेज मरम्मत का काम गोताखोरों के जरिए शुरू कराया गया था। बांध की दीवारों के आसपास मरम्मत कराई जा रही थी। गत 18 मई को तिघरा बांध के स्लूस गेट और कैनाल में हुए बड़े लीकेज की मरम्मत के लिए शटडाउन लिया गया था। सुबह छह से शाम छह बजे तक स्लूस गेट को बंद रखा गया। इससे शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। इसके ठीक बाद 24 मई को शटडाउन मांगा गया था, लेकिन लगातार दो दिन बिजली कटौती से मोतीझील और तिघरा वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट प्रभावित हुए थे। निगम ने शटडाउन से मना किया, तो जल संसाधन विभाग ने 26 मई की तारीख प्रस्तावित कर दी। इसी बीच निगम के अधिकारियों को पता चला लीकेज मरम्मत के लिए अधिकृत भोपाल की कंपनी के पास एक साल का समय है। इसलिए शटडाउन टाला गया है।

Related Articles

Back to top button