ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
दिल्ली/NCR

झबरू ने साहिल को साक्षी से दूर रहने के लिए धमकाया…इसके बाद जल्लाद बन गया साहिल

दिल्ली में हुए साक्षी मर्डर केस में कई खुलासे हो रहे है । साक्षी हत्याकांड के आरोपी  से पुलिस ने  पूछताछ कि  जिसमे उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। फिलहाल वह पुलिस रिमांड में है। गुरूवार को उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। केस में साहिल के साथ दो और लड़कों के नाम सामने आए है पुलिस को उस चाकू की तलाश है कि जिससे साहिल ने साक्षी को  गोद- गोद कर मार दाला था।

लड़की की हत्या केस में दो और किरदार सामने आए हैं, जिसमें एक का नाम  झबरू है और दूसरे का  प्रवीण। साहिल का कहना है कि झबरू इलाके का दबंग लड़का  है और उसने उसे  साक्षी से दूर रहने को कहा था और जान से मारने की धमकी भी दी थी। झबरू का साथ मिलने के बाद साक्षी मे हिम्मत आ गई। हत्याकांड के एक दिन पहले और हत्याकांड वाले दिन की सुबह साक्षी और साहिल बात हुई।

साक्षी की आखिरी शाम
हत्या की साजिश वह पहले से कर रहा था। करीब दो हफ्ते पहले साहिल ने चाकू खरीदा था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि साहिल बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के अटरेना गांव में अपनी बुआ के यहां आया था, जहां से उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। शम्मो ने कहा ”जो कुछ उसने (साहिल ने) किया है उसकी सजा उसे मिलनी ही चाहिए। हम तो हाथ जोड़कर कह रहे हैं सजा चाहे कुछ भी हो, चाहे उसे मारो, पीटो या चाहे फांसी दे दो या कुछ भी करो…., उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए।” उन्‍होंने कहा ”हमें उससे कोई मतलब नहीं है। जब उसने साक्षी के साथ ऐसा किया है तो कल हमारे साथ भी, वह कुछ भी कर सकता है। कल को साहिल मेरी बेटी के साथ भी कुछ भी कर सकता है।”

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी और साक्षी के बीच ‘प्रेम संबंध’ थे, लेकिन शनिवार को उनमें झगड़ा हो गया था। उनके अनुसार, लड़की रविवार शाम को अपनी सहेली की बेटी के जन्मदिन की पार्टी के लिए खरीदारी करने गई थी, तभी घनी आबादी वाले इलाके में आरोपी ने उसे रोक कर उस पर हमला कर दिया। इस घटना का लगभग 90 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिसमें आरोपी एक हाथ से लड़की को दीवार की तरफ धकेल कर बार-बार उस पर चाकू से वार करता नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button